CGPSC PCS 2022 : छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस बार नायब तहसीलदार के पदों की भरमार
CGPSC PCS 2022 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 189 अहम वैकेंसी भरी जाएंगी।

इस खबर को सुनें
CGPSC PCS 2022 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 ( Chhattisgarh CGPSC PCS Notification 2022 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 189 अहम वैकेंसी भरी जाएंगी। इस बार डीएसपी का एक भी पद नहीं है लेकिन नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा पद हैं। इस बार रिक्तियों में क्लास टू के पदों को शामिल किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर 1 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 है।
पद व रिक्तियां
डिप्टी कलेक्टर - 15
राज्य वित्त सेवा अधिकारी - 4
जेल अधीक्षक - 16
खाद्य अधिकारी/सहायक संचालतक - 2
जिला आबकारी अधिकारी - 2
सहायक संचालक/ जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी - 1
सहायक संचालक राज्य संपरीक्षा - 5
जिला पंजीयक - 1
राज्य कर सहायक आयुक्त - 7
अधीक्षक जिला जेल - 3
रोजगार अधिकारी - 1
बाल विकास परियोजना अधिकारी - 9
लोक सेवा अधिकारी - 26
आबकारी उप निरीक्षक के 11
सहकारी निरीक्षक - 16
सहायक जेल निरीक्षक - 16
40 पद क्लास टू के हैं।
आवेदन में त्रुटि सुधार 21 दिसंबर से 22 दिसंबर 2022 तक किया जा सकता है। वहीं 500 रुपए फीस के साथ सुधार 23 दिसंबर से 24 दिसंबर तक किया जा सकेगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा - 21 से 30 साल।
राज्य के नागरिकों के लिए आयु सीमा 21 से 35 साल तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षण प्राप्त उम्मीदवार 45 साल की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चयन
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। मेन्स परीक्षा 11, 12, 13 और 14 मई को होगी।
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ के निवासियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।