ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरसीसीएसयू: बीए में पढ़ाए जाएंगे चौधरी चरण सिंह के विचार

सीसीएसयू: बीए में पढ़ाए जाएंगे चौधरी चरण सिंह के विचार

CCSU : गांव की पगदंडियों से निकल अपनी प्रतिभा के दम पर देश के पांचवें प्रधानमत्री की कुर्सी तक पहुंचे और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक विचार अब छात्रों को प्रेरित करेंगे। देहांत के 34...

सीसीएसयू: बीए में पढ़ाए जाएंगे चौधरी चरण सिंह के विचार
वरिष्ठ संवाददाता,मेरठMon, 31 May 2021 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

CCSU : गांव की पगदंडियों से निकल अपनी प्रतिभा के दम पर देश के पांचवें प्रधानमत्री की कुर्सी तक पहुंचे और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक विचार अब छात्रों को प्रेरित करेंगे। देहांत के 34 वर्षों बाद उनके राजनीति विचारों को पहली बार किसी विश्वविद्यालय ने स्वीकारते हुए छात्रों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। उनके नाम पर स्थापित चौधरी चरण सिंह विवि ने सोमवार को उनके राजनीतिक विचारों को बीए राजनीति विज्ञान का हिस्सा बना दिया। ’इंडियन पॉलिटिकल थॉट’ के पेपर में जिन 25 राजनीतिज्ञों के विचार पढ़ने को मिलेंगे उसमें चौधरी चरण सिंह भी शामिल हैं।

बाबू जगजीवन राम समेत 25 हस्तियों को भी जगह
कन्वीनर प्रो. पवन कुमार शर्मा के अनुसार चौधरी चरण सिंह के राजनीति विचारों को छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया और पढ़ाया जाएगा। चौधरी चरण सिंह के साथ बाबू जगजीवन राम, एमसी रजा, दादा भाई नौराजी, सरोजनी नायडू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, देवी अहिल्याबाई होल्कर, मौलाना हसरत नौमानी, दीनदयाल उपाध्याय और कन्हैया लाल माणिक लाल मुंशी के विचार भी छात्रों को पढ़ने को मिलेंगे। प्रो.पवन कुमार के अनुसार देश के किसी विवि में यह पहली बार है जहां इन सब महान हस्तियों के राजनीतिक विचारों को कोर्स का हिस्सा बनाया है।

यह थे चौधरी चरण सिंह के विचार
’देश की तरक्की का रास्ता गांवों, खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यव्स्था की नींव की ईंट है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। किसान की एक आंख हल पर होनी चाहिए और एक देश की संसद पर।’

Virtual Counsellor