CCSU : बिना एफडीआर लॉ में प्रवेश और बीएड काउंसिलिंग नहीं

Jun 22, 2024 11:55 am ISTPankaj Vijay प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

CCSU से संबद्ध कॉलेजों को प्रवेश एवं काउंसिलिंग से पहले बंधक एफडीआर की रंगीन कॉपी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर कॉलेजों के नाम ना तो बीएड काउंसिलिंग में भेजे जाएंगे और ना ही लॉ कोर्स में प्रवेश होंगे।

CCSU : बिना एफडीआर लॉ में प्रवेश और बीएड काउंसिलिंग नहीं

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को प्रवेश एवं काउंसिलिंग से पहले बंधक एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट) की रंगीन कॉपी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर कॉलेजों के नाम ना तो बीएड काउंसिलिंग में भेजे जाएंगे और ना ही लॉ कोर्स में प्रवेश होंगे। विवि ने कॉलेजों से प्रबंध समिति के अनुमोदन पत्र, अग्निशमन प्रमाण पत्र, अबेकस पोर्टल पर डाटा और एआईएसएचई के प्रमाण पत्र अपलोड करने के सुबूत भी मांगे हैं। विवि में बीएड और लॉ कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है। बीएड में कॉउंसिलिंग के लिए कॉलेजों का नाम भेजने की जिम्मेदारी विवि की है। विवि के अनुसार बीएड कॉलेजों को 25 और लॉ कॉलेजों को 28 जून तक एफडीआर की रंगीन प्रति सहित सभी प्रमाण पत्र कैंपस में जमा करने होंगे। 

आरोप है कि अधिकांश कॉलेजों में बंधक एफडीआर का भुगतान करा लिया है जबकि वे ऐसा नहीं कर सकते। अनेक कॉलेजों ने एआईएसएचई और अबेकस पोर्टल पर डाटा अपलोड भी नहीं किए हैं। कॉलेजों को शिक्षकों के अनुमोदन पत्र भी जमा करने होंगे।

बीकॉम रेगुलर-प्राइवेट का रिजल्ट जारी
विवि ने बीकॉम रेगुलर-प्राइवेट वार्षिक और बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। विवि ने एमए प्राइवेट अंतिम वर्ष में उर्दू के पेपर कोड जी-365 की संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर परिणाम और उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।