ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCBSE Sample Papers 2020 : यहां देखें सीबीएसई 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर

CBSE Sample Papers 2020 : यहां देखें सीबीएसई 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर

CBSE 10th Sample Papers 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2020 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेशन पेपर जारी किए हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं...

CBSE Sample Papers 2020 : यहां देखें सीबीएसई 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर
Pankajलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 28 Sep 2019 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

CBSE 10th Sample Papers 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2020 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेशन पेपर जारी किए हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होनी हैं। यहां सीबीएसई 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर दे रहे हैं। मैथ्स का पेपर देखते ही बहुत से स्टूडेंट्स के हाथ पांव फूलने लगते हैं, इसलिए मैथ्स के सैंपल पेपर से प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। 11वीं और 12वीं में अच्छा बेस बनाने के लिए 10वीं का मैथ्स का बेस मजबूत होना बहुत जरूरी है। यहां देखें CBSE 10th Sample Papers का PDF - 

CBSE Sample Paper 2020 for Class 10 Maths: Basic

Download CBSE Sample Paper 2020 for Class 10 Maths: Standard

बोर्ड ने रिजल्ट में सुधार के उद्देश्य से 2020 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के पैटर्न में भी बदलाव करेगा। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न छह तरह के पूछे जाएंगे। स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए इसकी तैयारी के लिए प्री बोर्ड में भी इस तरह के सवाल आएंगे।
अब ऐसे होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न 
मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल होता है। उत्तर के चार विकल्पों में एक सही होता है।  
मल्टीपल रिस्पांस : इसमें एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। चारों विकल्प में एक से अधिक उत्तर सही होते हैं। मल्टीपल रिस्पांस वाले प्रश्न अधिकतर प्रतियोगी परीक्षा की प्रवेश परीक्षा में पूछे जाते हैं। 
रिक्त स्थान भरें  :  इसमें कुछ वाक्य दिये जाते हैं, जिनमें एक या ज्यादा रिक्त स्थान होते हैं। सही शब्द भरने होते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें