ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरसीबीएसई परीक्षा 2020: नाम में सुधार के लिए खुला लिंक, बाद में मौका नही

सीबीएसई परीक्षा 2020: नाम में सुधार के लिए खुला लिंक, बाद में मौका नही

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षार्थियों को एलओसी में सुधार का मौका दिया है। सुधार के लिए बोर्ड ने लिंक खोल दिया है। स्कूल प्रशासन यूजर आईडी व पासवर्ड से लिंक खोलेंगे। इसके बाद...

सीबीएसई परीक्षा 2020: नाम में सुधार के लिए खुला लिंक, बाद में मौका नही
वरीय संवाददाता,वरीय संवाददाताSat, 16 Nov 2019 10:14 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षार्थियों को एलओसी में सुधार का मौका दिया है। सुधार के लिए बोर्ड ने लिंक खोल दिया है। स्कूल प्रशासन यूजर आईडी व पासवर्ड से लिंक खोलेंगे। इसके बाद त्रुटि सुधार कर सकेंगे। बोर्ड की मानें तो 10वीं और 12वी के परीक्षार्थियों के लिए लिंक 18 नवंबर तक खुला रहेगा। वहीं 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में 21 नवंबर तक सुधार किया जा सकेगा।

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्पष्ट कर दिया है कि 2021 में बोर्ड परीक्षा देने वाले अभी 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन में सुधार कर लें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका बोर्ड नहीं देगा। जो स्कूल अभी सुधार नहीं करेगा। किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन में कोई त्रुटि रह जायेगी तो इसकी पूरी जिम्मेवारी स्कूल की होगी।

Virtual Counsellor