ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCBSE 10th Social Science sample paper 2021: सीबीएसई 10वीं क्लास के सामाजिक विज्ञान का यहां देखें सैंपल पेपर, करें तैयारी

CBSE 10th Social Science sample paper 2021: सीबीएसई 10वीं क्लास के सामाजिक विज्ञान का यहां देखें सैंपल पेपर, करें तैयारी

CBSE 10th Social Science sample paper 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। जो कि 7 जून को खत्म हो जाएंगी। सीबीएसई 10वीं कक्षा के सोशल साइंस...

CBSE 10th Social Science sample paper 2021: सीबीएसई 10वीं क्लास के सामाजिक विज्ञान का यहां देखें सैंपल पेपर, करें तैयारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 04 Mar 2021 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

CBSE 10th Social Science sample paper 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। जो कि 7 जून को खत्म हो जाएंगी। सीबीएसई 10वीं कक्षा के सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) की परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने 2021 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसई 10वीं के सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseacademic.nic.in पर सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम को उपलब्ध कराए हैं।  

पांच में बांटा जाएगा सोशल साइंस का पेपर-

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं के सोशल साइंस के पेपर को पांच सेक्शन A, B,C, D और E में बांटा जाएगा। प्रश्नपत्र में कुल 32 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी को हल करना अनिवार्य होगा।

 सीबीएसई 10वीं क्लास के मैथ्स का यहां देखें सैंपल पेपर, रिवीजन की बनाएं रणनीति

सभी सेक्शन में पूछे जाएंगे इतने सवाल-

सेक्शन A में कुल 1-16 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी 1 अंक के होंगे। सेक्शन B में 17-22 प्रश्न नंबर पूछे जाएंगे। यह सभी शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन होंगे। यह सभी 3 अंक के होंगे। छात्रों को इनका उत्तर 80 शब्दों के भीतर ही लिखना होगा।

 यहां देखें सीबीएसई 10वीं क्लास के साइंस का सैंपल पेपर और करें प्रैक्टिस

सेक्शन C में 23-26 प्रश्न नंबर तक के प्रश्न शामिल होंगे। यह सभी 4 अंक के होंगे। सेक्शन D में 27-31 प्रश्न नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। यह सभी 5 अंक के होंगे। छात्रों को इन प्रश्नों का उत्तर 120 शब्दों के भीतर लिखना होगा। सेक्शन E में 32 प्रश्न नंबर का मैप से संबंधित प्रश्न पूछा जाएगा।  यह कुल 5 अंक का होगा। जिसमें कुछ प्रश्न इतिहास और कुछ प्रश्न भूगोल से पूछे जाएंगे।

यहां देखिए सीबीएसई 10वीं का इंग्लिश सैंपल पेपर और तैयारी की बनाएं

क्वेश्चन पेपर में च्वॉइस भी होगी शामिल-

सीबीएसई के अनुसार, क्वेश्चन पेपर में ओवरऑल च्वॉइस नहीं दी जाएगी। हालांकि कुछ प्रश्नों में छात्रों को च्वॉइस दी जाएगी। सोशल साइंस का पेपर कुल 80 अंक का होगा।

यहां देखें कक्षा 10 के सोशल साइंस की मार्किंग स्कीम

Virtual Counsellor