ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCBSE Term 2 Result 2022: परीक्षा के साथ-साथ चल रही है मूल्यांकन प्रक्रिया, जानें- कब जारी होंगे परिणाम?

CBSE Term 2 Result 2022: परीक्षा के साथ-साथ चल रही है मूल्यांकन प्रक्रिया, जानें- कब जारी होंगे परिणाम?

CBSE Term 2 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 चल रही है। वहीं बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों ने इसे

CBSE Term 2 Result 2022: परीक्षा के साथ-साथ चल रही है मूल्यांकन प्रक्रिया, जानें- कब जारी होंगे  परिणाम?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 16 May 2022 06:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

CBSE Term 2 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 चल रही है। वहीं बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों ने इसे समय पर पूरा करने के लक्ष्य के साथ उत्तर पुस्तिकाओं  को चेक करना शुरू कर दिया है।  बता दें, बोर्ड जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करना चाहते हैं साथ ही चाहते हैं कि मूल्यांकन प्रक्रिया में लगने वाला समय आधा हो जाए। इस  उद्देश्य से मूल्यांकन कार्य की गति को दोगुना कर दिया है।

बता दें,  बोर्ड ने शिक्षकों से कई उत्तर पुस्तिकाओं का दोगुना मूल्यांकन करने को कहा है। इससे पहले, 22 उत्तर पुस्तिकाओं पर दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब शिक्षकों को प्रतिदिन 35 उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने का लक्ष्य दिया गया है।

एक मूल्यांकन केंद्र के केंद्र अधीक्षक ने कहा, "उत्तर पुस्तिकाएं छोटी हैं, और इसलिए चेक की जाने वाली कॉपियों की कुल संख्या दोगुनी कर दी गई है"

बोर्ड ने टर्म 2 के परिणाम जारी करने के लिए कोई आधिकारिक तारीख शेयर नहीं की है, हालांकि उम्मीद है कि परिणाम जुलाई से पहले जारी नहीं किए जाएंगे।

सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी। सभी प्रमुख वैकल्पिक विषय की परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषा के प्रश्नपत्रों के साथ-साथ कुछ वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षाएं लंबित हैं और अगले सप्ताह तक पूरी हो जाएंगी।

बता दें, मूल्यांकन की गति को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई परीक्षा समाप्त होने के 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी हो जाएंगे। बोर्ड करीब एक महीने पहले ही नतीजे घोषित करने में कामयाब रहा है। हालांकि, इस बार का उद्देश्य समय को और कम करना और परिणाम जल्दी घोषित करना है।

सीबीएसई के एक अधिकारी (नाम न छापने की शर्त पर) ने साझा किया कि बोर्ड जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी करने की दिशा में काम कर रहा है। जबकि जून का अंत कक्षा 12 के लिए थोड़ा असंभव है, कक्षा 10 की कल्पना की जा सकती है और इस पर विचार किया जा रहा है।

 

Virtual Counsellor