Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Board Exams 2021: 300 students wrote letter to CJI demanding cancellation of 12th exam
CBSE Board Exams 2021: 12वीं परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर 300 छात्रों ने CJI को लिखा पत्र

CBSE Board Exams 2021: 12वीं परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर 300 छात्रों ने CJI को लिखा पत्र

संक्षेप:

CBSE Board Exams 2021: सीबीएसई 12वीं परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला करने को लेकर चल रही तैयारियों के बीच 300 छात्रों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना को पत्र लिखकर कर परीक्षाएं रुकवाने की...

May 25, 2021 07:20 pm ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

CBSE Board Exams 2021: सीबीएसई 12वीं परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला करने को लेकर चल रही तैयारियों के बीच 300 छात्रों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना को पत्र लिखकर कर परीक्षाएं रुकवाने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों ने अपने पत्र में लिखा कि कोरोना महामारी के बीच सीबीएसई की ओर से भौतिक रूप (ऑफलाइन) से परीक्षाएं कराने के फैसले पर रोक लगाई जाए। छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश से यह भी मांग की वह केंद्र सरकार को इस संबंध में निर्देश दे कि वैकल्पिक असेसमेंट योजना उपलब्ध कराई जाए।

— ANI (@ANI) May 25, 2021

 

छात्रों ने पत्र में लिखा है कि ऐसी महामारी के दौर में भौतिक रूप से परीक्षाएं कराना न सिर्फ अन्यायपूर्ण है बल्कि यह अव्यवहारिक कदम भी है। यदि भौतक रूप से परीक्षाएं कराई गई तो इससे लाखों छात्रों, पैरेंट्स, शिक्षकों और सपोर्टिंग स्टाफ के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा पैदा होगा। छात्रों ने 25 मई को देश में आए कोरोना मामलों की संख्या का हवाला देते हुए कहा है कि अब तक कई छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में जब कोरोना मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है तो घर के अंदर रहना ही एक विकल्प बचा है।

परीक्षाओं के स्थगित होने से छात्रों के दिमाग में अनिश्चितता का भाव पैदा हुआ है। इससे छात्र आगे बढ़ने की बजाए पिछड़ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि देशभर में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 14 लाख 30 हजार से भी अधिक है। वहीं सभी स्टेट बोर्डों के छात्रों को मिला लिया जाए तो कुल परीक्षार्थी 1.5 करोड़ हैं।
 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।