ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCBSE 12th Exam 2019: सीबीएसई 12वीं में फिजिक्स के पेपर में यूं लाएं अच्छे अंक

CBSE 12th Exam 2019: सीबीएसई 12वीं में फिजिक्स के पेपर में यूं लाएं अच्छे अंक

सीबीएसई 12वीं की भौतिकी की परीक्षा में अगर अच्छे अंक लाने हैं तो एनसीईआरटी पर फोकस करें। साथ ही दस साल के प्रश्न पत्रों की तैयारी अच्छे से करें। अगर दस साल के प्रश्न पत्रों की तैयारी कर लेते है तो...

CBSE 12th Exam 2019: सीबीएसई 12वीं में फिजिक्स के पेपर में यूं लाएं अच्छे अंक
पटना। कार्यालय संवाददाताThu, 31 Jan 2019 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सीबीएसई 12वीं की भौतिकी की परीक्षा में अगर अच्छे अंक लाने हैं तो एनसीईआरटी पर फोकस करें। साथ ही दस साल के प्रश्न पत्रों की तैयारी अच्छे से करें। अगर दस साल के प्रश्न पत्रों की तैयारी कर लेते है तो परीक्षा में 70 फीसदी प्रश्न पकड़ में आ जाएंगे। वहीं पांच साल के प्रश्न पत्र का अभ्यास करेंगे तो 40 फीसदी प्रश्न पकड़ में आएंगे। कई बार प्रश्न को रिपीट किया जाता है। यह सलाह सीबीएसई 12वीं के छात्रों को शिक्षक आरके ठाकुर दे रहे थे। 

वे बुधवार को आपके अखबार हिन्दुस्तान की ओर से दफ्तर में आयोजित सीबीएसई 12वीं की टेली काउंसिलिंग में पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे।

शिक्षक आरके ठाकुर ने बताया कि अब समय कम है, इस कारण जो पढ़ा है बस उसी का रिवीजन करें। एनसीईआरटी किताब से ही तैयारी करें। उसी का कंटेंट पढ़ें। डायग्राम भी एनसीईआरटी का ही बनाएं, इससे अच्छे अंक आएंगे। उन्होंने कहा कि थ्योरी पोर्सन की अधिक तैयारी करें, क्योकि न्यूमेरिकल से प्रश्न कम रहता है। पांच अंकों वाले प्रश्न में अधिक थ्योरी से ही रहेगा। 

CBSE Admit Cards 2019: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

CBSE 12th Board Exam 2020: आर्ट्स के विषयों में भी होगा प्रैक्टिकल

- प्रश्नों की बढ़ाई गई संख्या 
सीबीएसई ने इस बार भौतिकी विषय में प्रश्नों की संख्या बढ़ायी है। 2018 तक 26 प्रश्न पूछे जा रहे थे। इस बार कुल 27 प्रश्न रहेंगे। वहीं एक अंक वाले प्रश्नों में भी विकल्प दिया रहेगा। इस सुविधा से छात्रों को सहूलियत होगी।

पारंपरिक तरीके से ही होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 

अंकों का पैटर्न 
कुल अंक  -  100 
प्रायोगिक परीक्षा  -  30 अंक 
सैंद्धांतिक परीक्षा   -  70 अंक 
कुल प्रश्नों की संख्या  -   27 
एक अंक के प्रश्न  -  पांच पूछे जाएंगे, उसमें दो विकल्प रहेंगे 
दो अंक के प्रश्न   -  सात पूछे जाएंगे, इसमें दो-दो विकल्प होंगे 
तीन अंक के प्रश्न - 11 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें चार विकल्प होंगे
पांच अंक क प्रश्न  -  तीन प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें तीन विकल्प होंगे

महत्वपूर्ण चैप्टर 
- करेंट, सेमी कंडक्टर, एसी का ग्राफ, रेयोटिक्स, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप, ट्रांसजिस्टर, फोटो इलेक्टिक्स इफेक्ट 

इन बातों का रखें ख्याल 
- लिखने का खूब अभ्यास करें 
- विषय को फ्रेंडली बनायें 
- एनसीईआरटी छोड़ दूसरे पब्लिकेशन मत पढ़ें 
- पुराने सालों के प्रश्न पत्र का अभ्यास करें 
 

Virtual Counsellor