CBSE 10th 12th Exams 2020: सीबीएसई आंसरशीट मूल्यांकन केंद्र में कॉपी देने से पहले परीक्षकों की खींची जा रही तस्वीर

May 14, 2020 10:45 am ISTPankaj Vijay हिन्दुस्तान टीम, पटना
share

CBSE 10th 12th Exams 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को उत्तरपुस्तिका देने से पहले उनकी तस्वीर...

CBSE 10th 12th Exams 2020: सीबीएसई आंसरशीट मूल्यांकन केंद्र में कॉपी देने से पहले परीक्षकों की खींची जा रही तस्वीर

CBSE 10th 12th Exams 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को उत्तरपुस्तिका देने से पहले उनकी तस्वीर ली जा रही है। परीक्षक की तस्वीर तुरंत क्षेत्रीय कार्यालय भेजी जा रही है। इसके अलावा परीक्षकों से पैन कार्ड नंबर भी लिये जा रहे हैं।

उत्तरपुस्तिका सुरक्षित रहे, इसके लिए परीक्षकों को खुद से कॉपी रिसीव करने को कहा है। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं मूल्यांकन 12 मई से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के कारण परीक्षक घर से ही मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र परीक्षकों के घर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचवा रहा है। 

CBSE 10th 12th Exams 2020 : 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं

ज्ञात हो कि सेंटर नोडल सुपरवाइजर (सीएनएस) के नेतृत्व में उत्तरपुस्तिका परीक्षकों को दी जा रही हैं। सीएनएस के अंदर 10 हेड एग्जामनर कार्यरत हैं। वहीं हेड एग्जामनर के अंदर 15 एग्जामनर कार्य कर रहे हैं। लॉकडाउन में आवागमन पूरी तरह बंद है। राजधानी पटना समेत जिले में कुल 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन शुरू होने के दो दिन बाद भी कई मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियों की जांच शुरू नहीं हो पायी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।