CBSE 10th 12th Datesheet 2020: जारी हुई सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट
CBSE 10th 12th Datesheet 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। पहले यह शनिवार को जारी होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से इसे...

CBSE 10th 12th Datesheet 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। पहले यह शनिवार को जारी होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई ( CBSE 10th 12th Exam Dates 2020 ) के बीच आयोजित होने जा रही हैं। सीबीएसई ने पेंडिंग एग्जाम का शेड्यूल जेईई मेन और नीट एग्जाम की तिथियों को ध्यान में रखकर तय किया है। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक होगी। वहीं, नीट यूजी 2020 का आयोजन 26 जुलाई 2020 को किया जाएगा।
यहां देखें पूरी डेटशीट
CBSE 12th DateSheet 2020
CBSE 10th Datesheet 2020- केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए
29 विषयों की होगी परीक्षा
आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रमोट होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
सीबीएसई 12वीं के ये पेपर होंगे -
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों की बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, सोशियोलॉजी,कंप्यूटर साइंस (ओेल्ड), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंफार्मेशन प्रैक्टिस(ओेल्ड) इंफार्मेशन प्रैक्टिस (न्यू),इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं।
पूरे देश में नहीं, सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली में होगी सीबीएसई 10वीं परीक्षा
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के कारण 10वीं की परीक्षा कुछ सेंटरों पर नहीं हो पाई थी। ऐसे में सिर्फ उन छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा होगी जो उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10वीं के छात्रों को अभी इन 6 विषयों हिंदी कोर ए, हिंदी कोर बी, इंग्लिश कॉमन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस, सोशल साइंस की परीक्षा देनी होगी।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 12वीं के इन विषयों की परीक्षा भी दोबारा होगी
इंग्लिश इलेक्टिव - न्यू, इंग्लिश इलेक्टिव कोर, इंग्लिश कोर, मैथ्स, इकोनॉमिक्स, बॉयोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री।
इनोवेटिव परीक्षा में शामिल होंगे नौवीं और 11वीं के फेल छात्र
शेष 54 विषयों का क्या होगा?
शेष बचे कुल 83 विषयों में से 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं ली जाएंगी। अब सवाल है कि शेष 54 विषयों का क्या होगा जिनकी परीक्षा नहीं होगी? तो उसका उत्तर यह है कि बचे हुए इन विषयों की परीक्षा में ग्रेडिंग से मूल्यांकन होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


