सफाई कर्मचारी भर्ती : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू, Link खुला

Jun 21, 2024 10:03 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Central Bank of India Safaikarmi Bharti 2024:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी कम सब स्टाफ के 484 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं। आवेदन का लिंक एक्टिव हो गया है। इस भर्

सफाई कर्मचारी भर्ती : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू, Link खुला

Central Bank of India Safaikarmi Bharti 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी कम सब स्टाफ के 484 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं। आवेदन का लिंक एक्टिव हो गया है। इस भर्ती के आवेदन पहले जनवरी माह में लिए गए थे लेकिन अब आवेदन का लिंक फिर से खोला गया है।  centralbankofindia.co.in व ibpsonline.ibps.in/cbiskssnov23 पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म रीओपन होने के बाद अब आवेदन व फीस पेमेंट की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है। रिक्तियों में गुजरात में 76, मध्यप्रदेश में 24, छत्तीसगढ़ में 14, दिल्ली में 21,  राजस्थान में 55, ओडिशा में 2, उत्तर प्रदेश में 78, महाराष्ट्र में 118, बिहार में 76, झारखंड में 20 पद हैं। 

योग्यता - 10वीं पास। 

आयु सीमा - 18 वर्ष से 26 वर्ष। 

चयन - ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा का टेस्ट। 

ऑनलाइन लिखित परीक्षा आईबीपीएस की ओर से ली जाएगी। यह 90 मिनट की होगी। इसमें इंग्लिश से 10, जनरल अवेयरनेस से 20, एलिमेंट्री अरिथमेटिक के 20, साइकोमेट्रिक टेस्ट (रीजनिंग) के 20 यानी कुल 70 मार्क्स के प्रश्न आएंगे। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों का स्थानीय भाषा (जिस राज्य के लिए वे आवेदन करेंगे) का टेस्ट होगा जो कि 30 नंबर का होगा। 

बैंक की ओर से एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा के तैयारी कराने को लेकर कोचिंग भी करवाई जाएगी। 

आवेदन फीस - 850 रुपये 
एससी, एसटी , दिव्यांग - 175 रुपये 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।