CAT 2022 Result: दिसंबर नहीं, जनवरी के इस हफ्ते में जारी होंगे परिणाम
CAT 2022 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बैंगलोर जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CAT परिणाम 2022 जनवरी 2023 के दूसरे सप्ता

इस खबर को सुनें
CAT 2022 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बैंगलोर जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, CAT परिणाम 2022 जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, CAT परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार CAT के परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर देख सकते हैं। IIM बैंगलोर ने 27 नवंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित मोड में CAT परीक्षा का सफल आयोजन किया और पिछले सप्ताह IIM CAT 2022 की आंसर की जारी की। बता दें, रिस्पॉस टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब 1 दिसंबर, 2022 से 4 दिसंबर, 2022 तक उपलब्ध था।
NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग) के अनुसार, भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद को इस वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है। अपने लिए MBA कॉलेज चुनने के लिए नीचे रैंक-वाइज लिस्ट देखें।
रैंक 1. भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद
रैंक 2. भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर
रैंक 3. भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता
रैंक 4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
रैंक 5. भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड
रैंक 6. भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ
रैंक 7. भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर
रैंक 8. एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
रैंक 9. राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान, मुंबई
रैंक 10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
रैंक 11. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
रैंक 12. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
रैंक 13. प्रबंधन विकास संस्थान
रैंक 14. भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर
रैंक 15. भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची
इस साल 2.55 लाख पंजीकृत योग्य उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें लगभग 87% उपस्थिति दर्ज की गई थी।