CAT 2022 Answer Key: आज शाम 5 बजे तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन, देखें स्टेप्स
CAT 2022 Answer Key: IIM बैंगलोर ने 1 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 आंसर की जारी की थी। जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करना चाहते हैं, वह आज शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते

इस खबर को सुनें
CAT 2022 Answer Key: IIM बैंगलोर ने 1 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 आंसर की जारी की थी। जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करना चाहते हैं, वह आज शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। बता दें, इन ऑब्जेक्शन के आधार पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
छात्रों को पता होना चाहिए कि कैट 2022 आंसर की के साथ-साथ उनके संदर्भ के लिए रिस्पांस शीट भी जारी की गई हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा है, "CAT 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पांस टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब 1 दिसंबर 2022 को सुबह 11.00 बजे से 04 दिसंबर 2022 को शाम 5:00 बजे तक एक्टिव रहेगा।
Download answer key-Direct link
CAT 2022: ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिरकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन पर जाएं।
स्टेप 3- पूछे गए डिटेल्स जमा करें।
स्टेप 4- अपनी रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं और सही उत्तरों की जांच करें।
स्टेप 5- ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए अपनी स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें।
स्टेप 6- उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर, अधिकारी आंसर की की समीक्षा करेंगे और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।
बता दें, CAT 2022 का परिणाम संभावित रूप से जनवरी, 2023 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।