ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBSUSC Assistant Professor Recruitment 2020: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की 4600 से ज्यादा भर्तियां

BSUSC Assistant Professor Recruitment 2020: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की 4600 से ज्यादा भर्तियां

BSUSC Assistant Professor Recruitment 2020:  बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ( बीएसयूएससी ) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में खाली पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए बंपर...

BSUSC Assistant Professor Recruitment 2020: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की 4600 से ज्यादा भर्तियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Sep 2020 10:18 AM
ऐप पर पढ़ें

BSUSC Assistant Professor Recruitment 2020:  बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ( बीएसयूएससी ) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में खाली पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। बीएसयूएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर की 4638 वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार bsusc.bihar.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2020 (शाम 5 बजे तक) है। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और सीबीटी के शेड्यूल की जानकारी बाद में दी जाएगी।  

ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोग के कार्यालय 24 नवंबर 2020 तक रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से पहुंच जानी चाहिए। 
    
किस विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की कितनी वैकेंसी
इंग्लिश - 253
उर्दू - 100
ज्योग्राफी - 142
पॉलिटिकल साइंस - 280
इकोनॉमिक्स - 268
फिलॉसफी - 135
साइकोलॉजी - 424
सोशियोलॉजी - 108
एनवायर्नमेंटल साइंस - 104
कॉमर्स - 112
इलेक्ट्रॉनिक्स - 12
पाली - 22
प्राकृत - 10
नेपाली - 01
भोजपुरी - 02
रशियन - 04
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन - 02
साहित्य - 31
व्याकरण - 36
ज्योतिश - 17
कर्म कांड - 05
धर्म शास्त्र - 09
पुराण - 03
स्टैटिस्टिक्स - 17
एजुकेशन - 10
बायो केमिस्ट्री - 05
संस्कृत - 76
हिंदी - 292
हिस्ट्री - 316
एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री - 55
होम साइंस - 83
केमिस्ट्री - 332
बॉटनी - 333
मैथ्स - 261
जूलॉजी - 285
फीजिक्स - 300
अरेबिक - 02
पर्शियन - 14
मैथिली - 43
पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन - 18
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन - 12
रूरल इकोनॉमिक्स - 08
जिक - 23
बांग्ला - 28
दर्शन - 09
आंबेडकर थॉट - 04
एंथ्रोपोलॉजी - 05
जियोलॉजी - 05
गांधियन थॉट - 02
लॉ - 15
अंगिका - 04
रूरल स्टडी - 01

योग्यता
संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री एवं यूजीसी नेट क्वालिफाइड 

चयन
चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें