HBSE 12th result 2018: हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2018 घोषित, जानिए इसकी 10 खास बातें; रिजल्ट चेक करें bseh.org.in पर
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2018 (haryana board 12th result 2018 और haryana board result 2018 class 12) घोषित कर दिए। उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक...
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2018 (haryana board 12th result 2018 और haryana board result 2018 class 12) घोषित कर दिए। उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ये नतीजे चेक कर सकते हैं।
यहां जानिए, हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2018 की 10 खास बातें:
1 - हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2018 में ओवरऑल (तीनों स्ट्रीम) में हिसार के नवीन और हिना ने टॉप किया है। नवीन और हिना दोनों ही साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी हैं।
2 - नवीन और हिना दोनों के ही 491 मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर महेन्द्रगण की स्वीटी और जिंद की गुरमीत रही हैं। साइंस स्ट्रीम की स्वीटी और आर्ट्स की गुरमीत दोनों के 489 मार्क्स आए हैं। तीसरे स्थान पर जिंद की आर्ट्स स्ट्रीम की स्टूडेंट निशू रही है जिसके 488 मार्क्स आए हैं।
3 - कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर कैथल की मोनिका रहीं जिन्होंने 484 अंक हासिल किए।
4- कॉमर्स स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर मंडी डबवाली के जसविंद्र सिंह, नरवाना के तूषार और पलवल की मानसी गोयल रहे। तीनों के 483 मार्क्स आए हैं।
5 - कॉमर्स स्ट्रीम में तीसरे स्थान पर फतेहाबाद के लविश और फरीदाबाद की अदिति रही। दोनों के 482-482 अंक हैं।
6- आर्ट्स स्ट्रीम में टॉपर की बात करें तो पहले स्थान पर नरवान की छात्रा गुरमीत रही हैं। उनके 500 में से 489 मार्क्स आए हैं।
7- आर्ट्स स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर जींद की निशू रहीं जिन्होंने 488 मार्क्स प्राप्त किए हैं।
8- आर्ट्स स्ट्रीम में तीसरे स्थान पर कैथल की अन्नू रहीं जिन्होंने 485 अंक हासिल किए हैं।
9 - हरियाणा बोर्ड 12वीं में रिजल्ट कुल 63.84 फीसदी रहा। 63.84 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
10 - लड़कियों ने फिर मारी बाजी। 72.38 फ़ीसदी लड़कियां हुई उत्तीर्ण, लड़कों का पास प्रतिशत 57.10 प्रतिशत रहा है।