ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBSEH 12th results 2020 update: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे कल जारी होंगे

BSEH 12th results 2020 update: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे कल जारी होंगे

BSEH 12th results 2020 update: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) 12वीं  कक्षा के परीक्षा परिणाम कल 21 जुलाई 2020 को जारी होंगे। हरियाणा बोर्ड 12वीं में भाग लेने वाले विद्यार्थी काफी...

BSEH 12th results 2020 update: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे कल जारी होंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 20 Jul 2020 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

BSEH 12th results 2020 update: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) 12वीं  कक्षा के परीक्षा परिणाम कल 21 जुलाई 2020 को जारी होंगे। हरियाणा बोर्ड 12वीं में भाग लेने वाले विद्यार्थी काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब दो एक दिन का इंतजार और शेष रह गया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के एग्जाम रिजल्ट पोर्टल पर जारी किया जाएगा। छात्र लाइव हिन्दुस्तान पर रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट पा सकेंगे।

पहले माना जा रहा था कि 10वीं के नजीते जारी होने के साथ या उसके एक-दो दिन बाद जारी होंगे लेकिन बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि नतीजे 21 जुलाई को जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रिजल्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है। 12वीं के छात्रों का रिजल्ट उन पेपरों के मार्क्स के आधार पर घोषित किया जाएगा जो हो चुके हैं। आयोजित हो चुके पेपरों के औसत मार्क्स लिए जाएंगे।


पिछले सप्ताह हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी किया था। रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा। परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशतता 69.86 प्रतिशत और लड़कों की 60.27 प्रतिशत रही। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा रहा। नारनौंद के टैगोर स्कूल की छात्रा ऋषिता ने 500 में से पूरे 500 मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया। हिसार से ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। 

जबकि हिसार से चहक व गर्विता, जींद से रोहित, रेवाड़ी से किरन, कैथल से भूमिका व सलोनी ने तीसरा स्थान पाया है। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर 15 स्टूडेंट्स थे।  बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के मुताबिक परीक्षा में 337691 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इनमें से 218120 उत्तीर्ण हुए एवं 32,501 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 

Virtual Counsellor