ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ करियरBSEH 10th result 2021: हरियाणा बोर्ड आज जारी करेगा दसवीं क्लास का रिजल्ट, नहीं होगा टॉपर का ऐलान

BSEH 10th result 2021: हरियाणा बोर्ड आज जारी करेगा दसवीं क्लास का रिजल्ट, नहीं होगा टॉपर का ऐलान

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज  10वीं के नतीजे जारी कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के साथ शिक्षा मंत्री की बैठक में कल फैसला लिया गया। 318373 स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपने नतीजों का...

BSEH 10th result 2021: हरियाणा बोर्ड आज जारी करेगा दसवीं क्लास का रिजल्ट, नहीं होगा टॉपर का ऐलान
Anuradha Pandeyलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 11 Jun 2021 09:00 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज  10वीं के नतीजे जारी कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के साथ शिक्षा मंत्री की बैठक में कल फैसला लिया गया। 318373 स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार है। हरियाणा बोर्ड सीबीएसई की तरह इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर ही नतीजे जारी कर सकता है। इस बार बोर्ड किसी टॉपर का ऐलान नहीं करेगा। 

फिलहाल रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ओपन और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। बताया जा रहा है कि नतीजे दोपहर 2 बजे के बाद जारी किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रैस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के चलते पैदा हालात में स्कूल खोलना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी न तो बच्चे स्कूल आने और न ही इन्हें उनके अभिभावक भेजने के लिए तैयार हैं। हालात सामान्य होने पर इस बारे में विचार किया जाएगा। 20 नंबर की इंटरनल असेसमेंट और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। इसके अलावा 60 नंबर थ्योरी के माने गए हैं।