ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBSEH 10th Result 2020 : आज नहीं जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, पहले की साइंस का पेपर फिर रिजल्ट

BSEH 10th Result 2020 : आज नहीं जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, पहले की साइंस का पेपर फिर रिजल्ट

BSEH 10th Result 2020 postponed: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित नहीं किया जा रहा है। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने रविवार को मीडिया को बताया...

BSEH 10th Result 2020 : आज नहीं जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, पहले की साइंस का पेपर फिर रिजल्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 08 Jun 2020 07:52 AM
ऐप पर पढ़ें

BSEH 10th Result 2020 postponed: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित नहीं किया जा रहा है। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने रविवार को मीडिया को बताया कि 10वीं का रिजल्ट अब साइंस की परीक्षा कराने के बाद ही जारी किया जाएगा।

 

हरियाणा बोर्ड ने पहले 8 जून को रिजल्ट जारी करने के बात कही थी। लेकिन भिवानी की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ये रिजल्ट साइंस की परीक्षा कराने के बाद जारी किए जाएंगे। क्योंकि 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेने वाले छात्रों को साइंस का शेष पेपर देना जरूरी था। ऐसे में अब साइंस की परीक्षा के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

 

जल्द जारी हो सकती है साइंस परीक्षा की डेट-

हरियाणा बोर्ड अब शेष रह गई 10वीं साइंस की परीक्षा डेट जल्द जारी कर सकता है। क्योंकि बोर्ड के पास परीक्षा को रोकने के लिए अब ज्याया समय नहीं बचा। ऐसे में परीक्षा वो दिन से कम से कम 10 दिन पहले साइंस परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा के एक सप्ताह बाद कम्प्लीट रिजल्ट जारी किया जाएगा।


अब जनू अंत तक बढ़ा इंतजार-
पको बता दें कि हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले लाख छात्रों कुछ और हफ्तों तक रिजल्ट का इंतजार करना होगा। क्योंकि साइंस की परीक्षा के लिए पहले डेट घोषित होगी इसके बाद परीक्षा होगी और कॉपियां चेक होंगी। इस पूरे काम में दो हफ्तों से ज्यादा का समय लगेगा।

इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 7.4 लाख छात्रों ने भाग लिया था जो अब रिजल्ट के इंतजार में हैं। बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इंतजार अब और लंबा हो गया है। आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा की कॉपी चेक करने का काम अप्रैल के अखिरी सप्ताह में ही पूरा करा लिया गया था। पहले कहा जा रहा था कि मई के अंत तक रिजल्ट जार कर दिया जाएगा। लेकिन अब साइंस  परीक्षा पर निर्भर कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।

Virtual Counsellor