ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBSEB 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बदला ऑब्जेक्टिव सवालों का पैटर्न

BSEB 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बदला ऑब्जेक्टिव सवालों का पैटर्न

बिहार बोर्ड 2020 के मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने जा रहा हैं। अगली परीक्षा से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में भी विकल्प रहेंगे। यह घोषणा बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने की।...

BSEB 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बदला ऑब्जेक्टिव सवालों का पैटर्न
वरीय संवाददाता,पटनाFri, 05 Jul 2019 09:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड 2020 के मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने जा रहा हैं। अगली परीक्षा से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में भी विकल्प रहेंगे। यह घोषणा बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने की। बताया कि विद्यार्थियों से लिये गये फीडबैक पर यह सुविधा दी जा रही है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में बदलाव नहीं : बोर्ड की ओर से दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड द्वारा 2019 से दीर्घ उत्तरीय और शॉटटाइप प्रश्नों में अथवा को हटाया गया था। इसके बदले दीर्घ उत्तरीय में 100 फीसदी विकल्प और लघु उत्तरीय में 75 फीसदी विकल्प वाले प्रश्न देने की व्यवस्था शुरू की गयी थी। 

विद्या प्रत्रिका का हुआ विमोचन : बिहार बोर्ड द्वारा त्रैमासिक विद्या प्रत्रिका का विमोचन गुरुवार को किया गया। इस पत्रिका में बोर्ड से संबंधित सारी जानकारी दी गयी हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पत्रिका की दस हजार प्रतियां छपवाई गयी हैं। इसे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में भेजा जायेगा।

ऐसा होगा नया परीक्षा पैटर्न  
100 अंक वाले विषय : इसमें 50 सवाल वस्तुनिष्ठ होते थे, अब 60 होंगे। इनमें 50 का जवाब देना होगा। 

70 अंक वाले विषय : पहले 35 सवाल वस्तुनिष्ठ होते थे लेकिन अब 42 होंगे। इनमें जवाब 35 सवालों का ही देना होगा। 

50 अंक वाले विषय : पहले 25 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते थे लेकिन अब 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। लेकिन, जवाब 25 सवालों का ही देना होगा।

नोट : अगर कोई विद्यार्थी सारे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देगा तो कोई फायदा नहीं होगा। ऐसी स्थिति में ओएमआर पर ऊपर से 50 फीसदी जवाब को ही मान्य माना जायेगा।

फॉर्म में  फोटो मानक के अनुसार लगाएं
बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 2020 की परीक्षा में हर उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थी का फोटो भी रहेगा। निर्धारित मानक के अनुसार ही फोटो परीक्षा फॉर्म में स्कैन कर डालें। फोटो की साइज भी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार फोटो नहीं रहेगा तो कंप्यूटर उसे स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में एडमिट कार्ड में दिक्कतें हो सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें : Bihar Board D.El.Ed 2018-20: बिहार बोर्ड डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई से

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें