BSEB HTET 2023 Answer Key: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी, 6 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Dec 05, 2023 09:25 am ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

HTET Answer Key 2023 : बीएसईओएच ने 2-3 दिसंबर को हुई हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी है। हरियाणा टीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आंसर की वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सक

BSEB HTET 2023 Answer Key: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी, 6 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

BSEH HTET Admit Card 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2023 की ड्राफ्ट आंसर की सोमवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दी है। हरियाणा टीईटी 2023 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईएच की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हरियाणा टीईटी की आंसर की के आधार पर यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों या उनके विकल्प को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 6 दिसंबर 2023 तक इस संबंध में प्रूफ व निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकता है।

हरियाणा बोर्ड ने कहा है कि लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) व लेवल-3 (PGT) से संबंधित सभी विषयों की उत्तरकुंजी सार्वजनिक कर दी गई है। अभ्यर्थी 4 से 6 दिसंबर 2023 को शाम 5 बजे तक 1000 रुपए प्रति प्रश्न के शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकता है। यदि अभ्यर्थी की ओर से दर्ज कराई आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न के लिए जमा कराया गया शुल्क रिजल्ट जारी होने के तीन महीने के अंदर रिफंड कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपको बता दें कि  हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया गया था। दो दिसंबर 2023 को परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, 3 दिसंबर 2023 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एचटीईटी 2023 के लिए कुल 2,52,028 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिनके लिए राज्यभर के 408 परीक्षा केद्र बनाए गए थे। एचटीईटी 2023 के लिए  1,72,391 महिला और 79,596 पुरुषों आवेदन किया था। एचटीईटी 2023 के कुल अभ्यर्थियों में से 54,115 लेवल-1 (पीआरटी) के लिए और लेवल-2 (PGT) के लिए 1,21,574 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।