ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar Board English Paper tips: बिहार बोर्ड इंटर में इंग्लिश में अच्छे मार्क्स चाहिए तो पढ़ें ये टिप्स

Bihar Board English Paper tips: बिहार बोर्ड इंटर में इंग्लिश में अच्छे मार्क्स चाहिए तो पढ़ें ये टिप्स

Bihar Board inter english Paper 2020 : अंग्रेजी में अच्छे अंक चाहिए तो अभी से स्पेलिंग और ग्रामर की नियमित पढ़ाई करें। क्योंकि, परीक्षक अंग्रेजी में सबसे ज्यादा ग्रामर और स्पेलिंग पर ही अंक काटते हैं।...

Bihar Board English Paper tips: बिहार बोर्ड इंटर में इंग्लिश में अच्छे मार्क्स चाहिए तो पढ़ें ये टिप्स
वरीय संवाददाता ,पटनाFri, 27 Dec 2019 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Board inter english Paper 2020 : अंग्रेजी में अच्छे अंक चाहिए तो अभी से स्पेलिंग और ग्रामर की नियमित पढ़ाई करें। क्योंकि, परीक्षक अंग्रेजी में सबसे ज्यादा ग्रामर और स्पेलिंग पर ही अंक काटते हैं।  इस कारण अभी जो भी समय आपको मिला है उसमें ग्रामर और स्पेलिंग  का खूब अभ्यास करें। हर दिन कम से कम दो घंटे इन दोनों की तैयारी में देनी चाहिए। यह सलाह आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित इंटर टेली काउंर्सिंलग के दौरान एसएन सिन्हा कॉलेज के अंग्रेजी के प्रोफेसर (डॉ.) सुबोध कुमार झा ने दी।

बुधवार को एक घंटे की टेली काउंसलिंग के दौरान प्रदेश भर के विद्यार्थियों के फोन आए। विषय विशेषज्ञ डॉ. झा ने बताया कि 50 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 30 फीसदी ग्रामर(व्याकरण) से और 20 फीसदी टेक्स्ट बुक से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस कारण इसपर अधिक ध्यान दें। मॉडल प्रश्नों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड के मॉडल प्रश्न पत्रों की तैयारी अच्छी तरह से करें। दो साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास जरूर करें। 
ऊटपटांग उत्तर देने से बचें : ऊटपटांग उत्तर देने से बचें। टेक्स्ट बुक को अच्छे से पढ़ें। क्योंकि, टेक्स्ट बुक पढ़ने के बाद प्रश्नों का उत्तर देने में सुविधा रहेगी। पाठ के शीर्षक को अच्छे से पढ़ें। जितना पूछा जाये, उतना ही लिखें। बिना मतलब की चीजें उत्तर के रूप में न लिखें। 

हर दिन तीन से चार घंटे की पढ़ाई करें 
ग्रामर और स्र्पेंलग की हर दिन दो घंटे की पढ़ाई करें
दिन का समय ग्रामर पढ़ने के लिए जरूरी है 
2019 छोड़ पिछले साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें 

कुल 100 अंक
कहानी: भारत इज माई  होम, आइडिया दैट हेल्पमैन काइंड, डंडिया थ्रू टेवलर्स आइस, फॉरगेटिंग गुड मैनर्स, आवर ओन सिविलाइजेशन, दी सोलजियर, 
कविता: स्वीटेस्ट लव आई डोंट गो, एपिटेप, माई ग्रांड मदर्स हाउस, सॉग ऑफ माईसेल्फ, ईको, इफ,दी डेविड डेफोडिल्स

बी सेक्शन 
1. निबंध -  8 अंक (150 से 200 शब्द)
2. कहानी का विस्तार - चार अंक का, ( चार में एक का जवाब देना है ) 
3. कविता का विस्तार करना - चार अंक ( चार में एक का जवाब देना है ) 
4. पत्र लेखन या अप्लीकेशन -  पांच अंक 
5. शॉर्ट आंसर  - 10 अंक ( 10 में पांच का जवाब देना है ) 
6. कविता का संक्षेपण -  पांच अंक ( तीन में एक का जवाब देना है )
7. भाषा - 5 अंक 
8. कंप्रीहेंसिव या कहानी लेखन : चार अंक 
50 अंक वाला (अल्टरनेटिव इंग्लिश)
25 अंक - वस्तुनिष्ठ 
25 अंक  - कहानी, कविता 

100 अंक 
वस्तुनिष्ठ 50 प्रश्न होंगे, इनमें प्रत्येक प्रश्न का जवाब देना है

लघु उत्तरीय 25 प्रश्न रहेगा, इनमें 15 प्रश्नों का उत्तर देना होगा 

 दीर्घ उत्तरीय 8 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से चार प्रश्नों का उत्तर देना होगा


अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों का पैटर्न  
100 अंक वाला 
ए सेक्शन : वस्तुनिष्ठ प्रश्न -  50 अंक (30 अंक ग्रामर और 20 अंक किताब)

 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें