ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBSEB Bihar Board 10th Result 2021 : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित, 78 फीसदी छात्र हुए पास

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित, 78 फीसदी छात्र हुए पास

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 : बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) के मैट्रिक के 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी कर लिंक एक्टिव कर दिया...

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित, 78 फीसदी छात्र हुए पास
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 05 Apr 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 : बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) के मैट्रिक के 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी कर लिंक एक्टिव कर दिया है।

 नतीजे यहां आसानी से चेक किए जा सकते हैं। इस साल मैट्रिक में 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस वर्ष 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष (2020) कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। यानी इस बार करीब ढाई फीसदी कम छात्र पास हुए हैं।

 

 

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी परीक्षा परिणामों ( Bihar Board Matric Result 2021 ) की घोषणा की। कोविड-19 केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस साल प्रैस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया।  बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे।

छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।अपना रिजल्ट SMS के जरिए पाने के लिए BSEB लिखकर अपना रोल नंबर लिख दें,और 56263 पर भेज दें।   BSEB और रोलनंबर के बीच स्पेस नहीं होना चाहिए।

कोरोना के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं  हुई रिजल्ट कार्यक्रम को वेबकास्ट पर देखा जा सकता है। देखने के लिए आप Link पर क्लिक करें।

 इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड या बीएसईबी) ने 10वीं परीक्षा की 'आंसर की' 20 मार्च 2021 को जारी कर दी थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया था।

कर सकेंगे स्क्रूटनी के लिए आवेदन:  बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को स्क्रूटिनी के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन मोड से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10 वीं 2021 का रिजल्ट - यहां एक क्लिक में कर सकेंगे चेक , 

पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था। परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया था। 2020 का रिजल्ट 2019 की तुलना में मामूली सा कम रहा था। 2019 में 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Virtual Counsellor