BPSSC Bihar Police Recruitment 2020: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की 43 भर्तियां

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( बीपीएसएससी ) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ( रेंज ऑफिसर ऑफ फरेस्ट ) के पदों पर 43 वैकेंसी निकाली हैं। कुल 43 पदों...

BPSSC Bihar Police Recruitment 2020: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की 43 भर्तियां

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( बीपीएसएससी ) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ( रेंज ऑफिसर ऑफ फरेस्ट ) के पदों पर 43 वैकेंसी निकाली हैं। कुल 43 पदों में से 25 जनरल कैटेगरी, 1 बीसी, 9 ईबीसी, 02 बीसी महिला, 1 एससी, 1 एसटी, 4 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया www.bpssc.bih.nic.in पर 13 अगस्त 2020 से शुरू होगी। 16 सितंबर 2020 आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि है। 

शैक्षणिक योग्यता 
अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी एवं जन्तु विज्ञान विषयों में कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होगी या कृषि स्नातक, वानिकी स्नातक या किसी भी ट्रेड में इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक का डिग्री धारक होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की कटऑफ डेट 1 अगस्त तय की गई है। 

आयु सीमा 
अभ्यर्थियों की उम्र (दिनांक 01 अगस्त 2020 को)
(1) अनारक्षित (सामान्य) कोटि एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष  और अधिकतम उम्र 42 वर्ष  ।
(2) पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष  और
अधिकतम उम्र 45 वर्ष ।
(3) अनारक्षित (सामान्य) कोटि एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत
पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष  ।
(4) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम
उम्र 21 वर्ष  और अधिकतम उम्र 47 वर्ष होनी चाहिए । 

वेतनमान - लेवल-6 (  35400-112400 )

चयन - लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण

परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। 

ऑनलाइन आवेदन व फीस
www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन-पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 16.09.2020 (बुधवार) निर्धारित है । 

अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित
(सामान्य) वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र का मूल्य 700/-
(सात सौ) रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थिया के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र का मूल्य 400/- (चार सौ) रुपये निर्धारित किया गया है ।

BPSSC Forest Range Officer Notification 2020

ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए आवश्यक निर्देश ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए वेबसाइट पर आवश्यक दिशा निर्देश उपलब्ध है। 

ऑलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया में सबसे पहले अभ्यर्थी का पंजीकरण किया जाता है। इस
क्रम में अभ्यर्थी से उनका मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल लिया जाता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।