BPSC TRE 2: second phase Bihar teacher recruitment announced BPSC Chairman apply bihar teacher vacancy BPSC TRE-2 : बीपीएससी ने की दूसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती की घोषणा, किए बड़े बदलाव, जानें अहम तिथियां, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC TRE 2: second phase Bihar teacher recruitment announced BPSC Chairman apply bihar teacher vacancy

BPSC TRE-2 : बीपीएससी ने की दूसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती की घोषणा, किए बड़े बदलाव, जानें अहम तिथियां

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती की घोषण कर दी। अभ्यर्थी 5 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSat, 4 Nov 2023 05:08 PM
share Share
Follow Us on
BPSC TRE-2 : बीपीएससी ने की दूसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती की घोषणा, किए बड़े बदलाव, जानें अहम तिथियां

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती की घोषण कर दी। अभ्यर्थी 5 नवंबर से 14 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 10 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। विलम्ब शुल्क से निबंधन 17 तक होगा। दूसरे चरण में कुल 70622 वैकेंसी निकाली गई हैं । शिक्षा विभाग से और रिक्तियां आने पर इसकी संख्या बढ़ सकती है। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि सामान्य विद्यालयों के लिए 69706 रिक्तियां हैं। वहीं 916 पद पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए है। बीपीएससी ने कहा कि पहली वाली भर्ती में अभ्यर्थियों की शिकायत के मद्देनजर आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि अब परीक्षा एक ही दिन में होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। भाषा (अहर्ता) पेपर के 30 नंबर में 22 प्रश्न हिंदी से एवं 8 प्रश्न इंग्लिश से होगा।  इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए 9 मार्क्स लाना होगा।

नई शिक्षक भर्ती में कई बदलावों की घोषणा
- शिक्षक भर्ती परीक्षा अब कुल 150 प्रश्नों की होगी। 30 क्वालिफाइंग नेचर वाले होंगे। ये भाग एक होगा। भाग दो व तीन पिछली बार वाला 40 और 80 का होगा । 
- पहली वाली शिक्षक भर्ती में टाई ब्रेकर डेट ऑफ बर्थ से तय हुआ था। ये समान होने पर नाम के अल्फाबेट देखे गए थे। अब नई शिक्षक भर्ती में इसमें बदलाव किया गया है। भाषा वाला 30 नंबर को तो क्वालिफाइंग होगा। भाग दो में जब टाइ होगा तो फिर मुख्य पेपर (भाग-3) के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। अगर इसके मार्क्स भी बराबर होंगे तो भाषा वाले क्वालिफाइंग नेचर के पेपर के मार्क्स देखे जाएंगे। 

- विषय कॉम्बिनेशन चुनने को लेकर पिछली बार कई अभ्यर्थियों ने गलती की थी। बीपीएससी ने कहा कि इस बार सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को फिर से मौका नहीं दिया जाएगा। इस बार भी पहले ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। 

- 25 नवंबर के बाद आवेदन में सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।

शिक्षक के कहां कितने पद
कक्षा     पद

6-8    31982

9-10     18877
9-10 विशेष स्कूल    270
11-12        18577

पिछड़ा अतिपिछड़ा विभाग के तहत
6-8     234
9-10     248
11-12     403

प्रधानाध्यापक         31

- पासिंग मार्क्स
अतुल प्रसाद ने कहा, 'पहले की तरह ही क्वालिफाइंग मार्क्स 30 फीसदी ही रहेंगे। भाषा (अहर्ता) पेपर के 30 नंबर में 22 प्रश्न हिंदी से एवं 8 प्रश्न इंग्लिश से होगा।  इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए 9 मार्क्स लाना होगा।

- जीएस और मेन पेपर के नियम पहले जैसे रहेंगे। 

एग्जाम पैटर्न
- कुल 150 मार्क्स का पेपर होगा।
- भाषा विषय -30
- सामान्य अध्य्यन -40
- संबंधित विषय -80

अहम तिथियां :  बीपीएससी शिक्षक भर्ती दूसरा चरण - 
- निबंधन एवम् भुगतान प्रारंभ करने की तिथि- 05 नवंबर 2023-14 नवंबर 2023
-  विलम्ब शुल्क के साथ निबंधन एवम् भुगतान की अंतिम तिथि- 17 नवंबर 2023
-  ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि - 10 नवंबर 2023
 ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि- 25 नवंबर 2023 (अविस्ताणीय)

- - बीपीएससी टीआरई 2.0 में कक्षा 6-8 के 31982, कक्षा 9-10 के 18877 तथा विशेष विद्यालय के 270 और कक्षा 11-12 के 18577 सीटों पर बहाली की जाएगी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा और अंतिम सप्ताह में रिजल्ट आ सकता है।

- परीक्षा 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को होगी। एक ही पाली में भाषा, समान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा होगी।  तीन चरणों में अभ्यर्थी के सर्टिफिकेट जांच की जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें