ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBPSC interview में पूछा- पुरुष सशक्तिकरण की बात क्यों नहीं होती? जानें जवाब

BPSC interview में पूछा- पुरुष सशक्तिकरण की बात क्यों नहीं होती? जानें जवाब

बीपीएससी 56वीं-59वीं परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 19वीं रैंक हासिल करने वाली रोचना माद्री का इंटरव्यू करीब 20 मिनट तक चला था। इस दौरान उनसे कई चुनौतीपूर्ण सवाल पूछे गए। उनसे महिला सशक्तिकरण,...

BPSC interview में पूछा- पुरुष सशक्तिकरण की बात क्यों नहीं होती? जानें जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 22 Aug 2018 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बीपीएससी 56वीं-59वीं परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 19वीं रैंक हासिल करने वाली रोचना माद्री का इंटरव्यू करीब 20 मिनट तक चला था। इस दौरान उनसे कई चुनौतीपूर्ण सवाल पूछे गए। उनसे महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण, मानसून, वित्त आयोग, ईरान-अमेरिका संबंध समेत कई प्रश्न पूछे गए। 

यहां पढ़ें उनके इंटरव्यू के कुछ अंश उन्हीं की जुबानी... 
मुझसे बोर्ड सदस्यों ने सबसे पहले मेरे नाम के बारे में पूछा कि इसका क्या मतलब है। फिर मुझसे कैग और गृह मंत्रालय से जुड़ा सवाल पूछा गया। मुझसे पूछा गया कि गृह मंत्रालय में आपका क्या वर्क प्रोफाइल रहा है। मैंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था तो सबसे पहले बोर्ड चेयरमैन ने मुझसे पूछा कि आपने बीपीएससी में लेबर सोशल वेलफेयर विषय क्यों चुना। मैंने जवाब में कहा कि इस विषय में मेरी रुचि थी। मुझे लगा कि इसका सिलेबस मैं आसानी से कवर कर सकती हूं। मैंने कहा कि कंप्यूटर साइंस का कोई विषय नहीं था, इसलिए मैंने ज्योग्राफी को चुना, यह विषय मुझे ज्यादा बेहतर लगा। 

भारत में साबर सिक्योरिटी की क्या स्थिति है?

फिर मुझसे पूछा गया कि भारत में साबर सिक्योरिटी की क्या स्थिति है? इसे अच्छा बनाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? मैंने जवाब में कहा कि अभी भारत में 24*7 सायबर सिक्योरिटी तो नहीं है। डिजिटल इंडिया की जब हम बात कर रहे हैं तो सायबर सुरक्षा संबंधी बातें लोगों तक पहुंचाना बेहद आवश्यक हो जाता है। सायबर सुरक्षा के लिए अन्य देशों के साथ समझौते करने चाहिए क्योंकि सायबर हमले एक सीमित क्षेत्र तक सीमित नहीं होते हैं। ज्यादा से ज्यादा सायबर एक्सपर्ट्स की भर्ती करनी चाहिए। अच्छी साबयर सिक्योरिटी पॉलिसी होनी चाहिए। 

मानसून पर सवाल
फिर मुझसे ज्योग्राफी से सवाल पूछा कि आप मानसून को कैसे परिभाषित करती हैं, इसकी क्या-क्या कंडीशन्स होती हैं? मैंने ये सभी फैक्टर बताएं जिनसे मानसून निर्धारित होता है। फिर मुझसे पूछा गया कि गुड मानसून और बैड मानसून के बीच क्या अंतर होता है।' मैंने बताया कि अगर अलनीनो है तो इसे हम बैड मानसून कहेंगे। 

महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण में क्या फर्क है?
फिर मुझसे पूछा गया कि महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण में क्या फर्क है? मैंने जवाब में कहा कि अगर हम महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की ओर कदम उठा रहे हैं तो इसे महिला कल्याण की श्रेणी में रखेंगे। और अगर हम महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने व उनका स्तर ऊपर उठाने के लिए कदम उठा रहे हैं तो यह महिला सशक्तिकरण कहलाएगा। वैसे महिला सशक्तिकरण और महिला कल्याण एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

पुरुष सशक्तिकरण की बात क्यों नहीं होती?
फिर मुझसे पूछा गया कि महिला सशक्तिकरण की बात तो होती है, लेकिन पुरुष सशक्तिकरण की बात क्यों नहीं होती? मैंने जवाब में कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करना कोई पक्षपात करने जैसा मुद्दा नहीं है। यह समाज में महिलाओं में पुरुषों में समानता लाने के लिए है। यह बस समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए हैं। हम महिला सशक्तिकरण की बात इसलिए करते हैं क्योंकि वर्तमान में वह सशक्त नहीं है। महिलाओं में सारक्षरता दर कम है। वह रोजगार में भी कम है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनका योगदान भी अपेक्षाकृत कम है। 

फिर मुझसे अमेरिका-ईरान संबंधों पर और तेल की कीमतों पर सवाल पूछे गए। मुझसे यह भी पूछा गया अभी किस वित्त आयोग का गठन हुआ है। किसी रिपोर्ट आई हुई है। उसकी सिफारिशें क्या हैं? वित्त आयोग की जिम्मेदारियां क्या होती हैं? 

रोचना ने मां को दिया सफलता का श्रेय
बिहार में गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड की रहने वाली रोचना के पिता अजय कुमार राय पेशे से किसान हैं। उनकी मां सुनीता राय हाउसवाइफ हैं। रोचना ने कहा, 'मेरी इस कामयाबी का श्रेय मेरी मां को जाता है। मेरे भाई ने भी हमेशा मुझे सपोर्ट किया।' 

2013 में निकाला था SSC CGL
रोचना ने 2012 में कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। वर्ष 2013 में प्रथम प्रयास में उन्होंने एसएससी सीजीएल निकाला। वह कैग में पदस्थ हुईं। इसके बाद वह गृह मंत्रालय में सेक्शन आफिसर बनकर गईं। सेक्शन आफिसर के पद पर कार्य करते हुए रोचना ने बीपीएससी सम्मिलित परीक्षा 56वीं-59वीं दी। 

इंटरव्यू की तैयारी को लेकर रोचना ने कहा, 'मैंने अपने दोस्तों के साथ इंटरव्यू की तैयारी की। मेरे भाई ने भी इसमें मेरी काफी मदद की।'
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें