ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBPSC 2018: बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा परीक्षा 16 से

BPSC 2018: बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा परीक्षा 16 से

बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसम्बर को होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगी। इसमें करीब पांच लाख, 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।  पूरे राज्य में...

BPSC 2018: बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा परीक्षा 16 से
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाThu, 13 Dec 2018 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसम्बर को होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगी। इसमें करीब पांच लाख, 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 

पूरे राज्य में 808 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। पटना में 93 केन्द्र होंगे। अधिसंख्य परीक्षा केन्द्र जिलों में बनाए गए हैं।

सात अनुमंडलों बाढ़, हिलसा, बिक्रमगंज, डिहरी, फारबिसगंज, राजगीर व नौगछिया में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य अध्ययन की 150 अंकों की परीक्षा होगी।

बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं भेज दी हैं। 64वीं सिविल सेवा परीक्षा से कुल 1400 पद भरे जाने हैं। बीपीएससी ने सभी जिलों के प्रशासन को परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें