Hindi Newsकरियर न्यूज़bihar UGEAC Btech and BE round 1 opening and closing rank released on bceceboard bihar gov in Bihar UGEAC counselling 2024

बिहार BTech और BE के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी,जानें पूरी डिटेल्स

बिहार UGEAC राउंड 1 के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक रिलीज कर दी गई हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राउंड 2 काउंसलिंग रिजल्ट 9 अगस्त को जारी होगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 Aug 2024 04:23 PM
share Share
Follow Us on
बिहार BTech और BE के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी,जानें पूरी डिटेल्स

बिहार संयुक् प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (बिहार UGEAC) राउंड 1 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक को जारी कर दिया है। अगर आप ने भी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है तो आप ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपनी रैंक चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार UGEAC काउंसलिंग राउंड 1 के लिए एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया अभी चल रही है। 

छात्र बिहार UGEAC) राउंड 1 के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक कैसे चेक कर सकते हैं- 
1.    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
2.    इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए डाउनलोड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
3.    अब आपको “फर्स्ट राउंड ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक UGEAC 2024” पर क्लिक करना होगा। 
4.    अब आपकी स्क्रीन पर ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

बोर्ड ने 31 जुलाई को राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को जारी किया था। छात्र 4 अगस्त, 2024 तक सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार UGEAC 2024 राउंड 1 रिजल्ट कैसे चेक करें- 
1.    सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2.    इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “डाउनलोड फर्स्ट राउंड प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट” पर क्लिक करना होगा। 
3.    इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
4.    अब आपकी स्क्रीन पर बिहार UGEAC 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखने लगेगा।
5.    अब आप इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए। 

बिहार UGEAC के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट- 
1.    जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024
2.    जेईई मेंस स्कोरकार्ड 2024
3.    कक्षा दसवीं मार्कशीट 
4.    कक्षा बारहवीं मार्कशीट 
5.    निवास प्रमाण पत्र 
6.    जाति प्रमाणपत्र (अगर है तो)
7.    पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
8.    आधार कार्ड 
9.    UGEAC एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी 
10.    प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर की कॉपी 

बिहार UGEAC काउंसलिंग 2024 का आयोजन दो राउंड में होगा, जिसके आधार पर छात्रों को बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) डिग्री कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 9 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद छात्र 9 से 12 अगस्त, 2024 तक राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं राउंड 2 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 से 12 अगस्त के बीच होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें