Bihar teacher Recruitment: शिक्षकों के सबसे अधिक 3581 पद पश्चिम चंपारण में रिक्त
बिहार शिक्षा विभाग ने माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों की जिलावार रिक्तियां जारी कर दी हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) में भाग लेने वाले अभ्यर्थी देख सकते हैं कि किस जिले में कितने पद रिक्त हैं। और उन

Bihar teacher Recruitment: दो दिन पहले नौंवी से 12वीं तक के लिए कैबिनेट से स्वीकृत शिक्षकों के पदों की जिलावार सूची शिक्षा विभाग ने गुरुवार को जारी कर दी है। कुल 37 हजार 660 रिक्त पदों में सबसे अधिक 3581 पद पश्चिम चंपारण में हैं। इनमें कक्षा नौ-दस में 1447 और 11-12 में 2134 पद हैं। शिक्षा विभाग ने जिलों को यह सूची भेज दी है। अगले चरण में होने वाली नियुक्ति को लेकर ये पद स्वीकृत किये गये हैं। वहीं विषयों की बात करें तो सर्वाधिक रिक्ति अंग्रेजी विषय में 5436 हैं। इनमें कक्षा 9-10 में 3465 और 11-12 में 1971 है। जिलों को भेजी गई सूची को आरक्षण कोटिवार संख्या मांगी गई है।
कक्षा 9-10 में विषयवार रिक्ति
सामाजिक विज्ञान 1922, गणित 2206, विज्ञान 2320, हिन्दी 3423, अंग्रेजी 3465, संस्कृत 1856, उर्दू 1219, संगीत 1068, ललितकला 284, नृत्य 391, शारीरिक शिक्षा 556, मैथिली 80, अरबी 15, फारसी 49, बांग्ला विषय में 26 पद हैं।
कक्षा 11-12 में विषवार रिक्ति
भौतिकी 1919, रसायनशास्त्र 1857, गणित 1651, वनस्पतिशास्त्र 561, जन्तु विज्ञान 400, हिन्दी 1169, अंग्रेजी 1971, उर्दू 333, राजनीति विज्ञान 594, अर्थशास्त्र 168, भूगोल 501, गृहविज्ञान 505, मनोविज्ञान 1114, समाजशास्त्र 823, दर्शनशास्त्र 108, संगीत 582, कंप्यूटर विज्ञान 172, बंगला 7, अरबी 14, भोजपुरी 2, मैथिली 155, पाली 4, संस्कृत 186, एनआरबी 2704, ईपीएस 363, विजनेस स्टडीज 93, लेखाशास्त्र के 162 पद हैं।
किस जिले में कितने पद:-
जिला कक्षा नौ-दस कक्षा 11-12
पटना 1148 1124
नालंदा 590 680
भोजपुर 779 587
बक्सर 396 234
रोहतास 403 560
भभुआ 272 245
गया 709 985
जहानाबाद 142 153
अरवल 114 180
नवादा 360 770
औरंगाबाद 517 313
मुजफ्फरपुर 527 726
सीतामढ़ी 285 280
शिवहर 40 53
वैशाली 323 343
पूर्वी चंपारण 425 730
पश्चिम चंपारण 1447 2134
सारण 1658 1227
सीवान 471 623
गोपालगंज 286 299
दरभंगा 1350 722
मधुबनी 1593 1348
समस्तीपुर 326 209
सहरसा 146 286
सुपौल 191 61
मधेपुरा 226 739
पूर्णिया 359 178
अररिया 206 247
किशनगंज 203 127
कटिहार 1002 672
भागलपुर 515 480
बांका 194 413
मुंगेर 312 161
शेखपुरा 317 166
लखीसराय 158 129
जमुई 280 200
खगड़िया 111 50
बेगूसराय 499 396
कुल 18880 18830-
