Bihar Teacher Recruitment : शिक्षक नियुक्ति की मेधा सूची नहीं है एसटीईटी- शिक्षा मंत्री विजय चौधरी

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar STET 2019 Result: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ-साफ कहा है कि एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को यह समझना चाहिए कि यह पात्रता परीक्षा की मेधा सूची है, नियुक्ति की मेधा सूची नहीं है।...

Bihar Teacher Recruitment : शिक्षक नियुक्ति की मेधा सूची नहीं है एसटीईटी- शिक्षा मंत्री विजय चौधरी

Bihar STET 2019 Result: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ-साफ कहा है कि एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को यह समझना चाहिए कि यह पात्रता परीक्षा की मेधा सूची है, नियुक्ति की मेधा सूची नहीं है। मंगलवार को एसटीईटी उत्तीर्ण एवं मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण एवं मेधा सूची में हैं, उनकी स्थिति पूर्ववत बरकरार है। उन्हें कोई मेधा सूची से बाहर नहीं कर सकता है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षक पद पर नियुक्ति नियोजन इकाई द्वारा तैयार मेधा सूची के आधार पर होनी है न कि एसटीईटी पात्रता की मेधा सूची के आधार पर। कहा कि नियुक्ति हेतु मेधा सूची तो नियोजन प्राधिकार मसलन, विभिन्न जिला परिषद एवं नगर निकायों द्वारा रिक्तियों के विज्ञापन के बाद तैयार की जाएगी एवं प्रकाशित की जाएगी। नियोजन इकाई द्वारा रिक्तियां कोटिवार विज्ञापित की जाएंगी, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। नियुक्ति की मेधा सूची इकाईवार, आवेदन करने वाले उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आधार पर अलग-अलग तैयार की जाएगी। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र हैं। उन्होंने अपील की है कि एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किसी के बहकावे या उकसावे में आकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सभी अभ्यर्थियों के प्रति न्याय करने हेतु सजग है।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।