Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar teacher recruitment: candidates can apply up to 23 november for elementary teachers
बिहार शिक्षक भर्ती : प्रारंभिक शिक्षकों के लिए अब 23 तक आवेदन

बिहार शिक्षक भर्ती : प्रारंभिक शिक्षकों के लिए अब 23 तक आवेदन

संक्षेप:

राज्य में एक लाख प्रारंभिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अब 23 नवम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को तिथि विस्तार की जानकारी सभी जिला...

Nov 08, 2019 08:09 pm ISTAlakha Ram Singh हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

राज्य में एक लाख प्रारंभिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अब 23 नवम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को तिथि विस्तार की जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने आदेश में प्राथमिक निदेशक ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से आवेदन प्राप्ति की निर्धारित तिथि 9 नवम्बर को 23 नवम्बर तक के लिए विस्तारित की जाती है। गौरतलब है कि एक लाख प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन की अधिसूचना शिक्षा विभाग ने 5 जुलाई को जारी की थी। तबके शिड्यूल के मुताबिक 26 अगस्त से 25 सितम्बर तक आवेदन करने थे। 

दुबारा 22 अगस्त को संशोधित शिड्यूल जारी कर आवेदन का मौका 17 अक्टूबर तक दिया गया। 4 अक्टूबर को जारी नई अधिसूचना के मुताबिक 9 नवम्बर तक आवेदन पत्र जमा होने थे। इस तारीख के बीतने से एक दिन पहले अब 23 नवम्बर तारीख तक आवेदन की तिथि बढ़ाई गयी है।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।