एसटीईटी-2019 में 37,447 पदों के विरुद्ध 80,402 सफल घोषित

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Teacher Recruitment : एसटीईटी-2019 के 21 जून को जारी परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध-प्रतिरोध के बीच बुधवार को शिक्षा विभाग ने इस पात्रता परीक्षा में कुल सफल अभ्यर्थियों की संख्या जारी...

एसटीईटी-2019 में 37,447 पदों के विरुद्ध 80,402 सफल घोषित

Bihar Teacher Recruitment : एसटीईटी-2019 के 21 जून को जारी परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध-प्रतिरोध के बीच बुधवार को शिक्षा विभाग ने इस पात्रता परीक्षा में कुल सफल अभ्यर्थियों की संख्या जारी कर दी। एसटीईटी 2019 में कुल 37 हजार 447 माध्यमिक-उच्च माध्यमिक पदों के विरुद्ध 80 हजार 402 अभ्यर्थियों को सरकार ने सफल अर्थात पात्र (क्वालिफाइड) घोषित किया है और अब ये सभी सातवें चरण के शिक्षक नियोजन में आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है कि उत्तीर्ण तथा मेधा सूची में शामिल तथा उत्तीर्ण लेकिन मेधा सूची में नहीं शामिल, दोनों कोटि के अभ्यर्थी पात्र घोषित किये जाते हैं।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को यह भी स्पष्ट कर दिया था कि नियुक्ति एसटीईटी की मेधा सूची से नहीं बल्कि नियोजन इकाई द्वारा तैयार होनेवाली मेधा सूची से होगी।

बहरहाल, बुधवार की शाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी)-2019 के पेपर -1 और पेपर -2 की रिक्तियों तथा सफल उम्मीदवारों की संख्या के साथ परिणाम को अपने ट्वीटर एकाउंट पर जारी किया। इसके मुताबिक पेपर-1 के कुल सात विषयों की 25 हजार 275 रिक्तियों के विरुद्ध 53 हजार 715, जबकि पेपर-2 के कुल आठ विषयों के 12 हजार 172 पदों के विरुद्ध कुल 26667 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।