Bihar STET Result 2020 : एसटीईटी रिजल्ट के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाएगा बिहार बोर्ड

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बिहार बोर्ड ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 का परिणाम मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति से तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसी ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं जो अभ्यर्थियों...

Bihar STET Result 2020 : एसटीईटी रिजल्ट के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाएगा बिहार बोर्ड

बिहार बोर्ड ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 का परिणाम मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति से तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसी ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं जो अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के चलते कई तिथियों व कई शिफ्टों में ली जाती हैं, उनमें मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाती है। 

बिहार में 9 सितंबर से 21 सितंबर के बीच आयोजित हो रही एसटीईटी परीक्षा में यह संभव है कि कुछ परीक्षार्थियों का पेपर आसान आया हो और कुछ का मुश्किल। किसी भी परीक्षार्थियों को इससे नुकसान या फायदा न हो, इसके लिए बोर्ड रिजल्ट तय करने के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को अपनाएगा। 

इसमें सभी स्टूडेंट्स को एक लेवल पर लाकर उनकी असलरैंक निकाली जाती है। एक लेवल पर लाने के बाद स्टूडेंट्स के बीच मुश्किल पेपर/आसान पेपर वाला अंतर खत्म हो जाता है। 

परीक्षा बिहार राज्य के पटना, भोजपुर, नालन्दा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर एवं पूर्णियां जिला मुख्यालय में तीन पालियों में आयोजित हो रही है। 

परीक्षा में दो लाख 47 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।