ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar STET Answer Key: साइंस की सही आंसर-की समेत कई विषयों की उत्तर कुंजी जारी

Bihar STET Answer Key: साइंस की सही आंसर-की समेत कई विषयों की उत्तर कुंजी जारी

Bihar STET Answer Key: बिहार बोर्ड (बीएसईबी) ने साइंस के अलावा पेपर-2 के कई अन्य विषयों की आंसर-की भी जारी की है। इनमें पेपर-2 के उर्दू, मैथ्स, केमिस्ट्री, हिस्ट्री और एग्रीकल्चर विषय शामिल है।

Bihar STET Answer Key: साइंस की सही आंसर-की समेत कई विषयों की उत्तर कुंजी जारी
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,पटनाFri, 22 Sep 2023 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी पेपर-1 के साइंस विषय की सही आंसर-की शुक्रवार को जारी कर दी। काफी संख्या में अभ्यर्थियों की आपत्ति आने और विवाद होने के बाद गुरुवार को बिहार बोर्ड ने साइंस की आंसर-की को वापस ले लिया था। बीएसईबी ने साइंस के अलावा पेपर-2 के कई अन्य विषयों की आंसर-की भी जारी की है। इनमें पेपर-2 के उर्दू, मैथ्स, केमिस्ट्री, हिस्ट्री और एग्रीकल्चर विषय शामिल है। अभ्यर्थी bsebstet.com पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के अलावा सभी विषयों के प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। अगर अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे 23 सितंबर शाम 4 बजे तक दर्ज करा सकता है। इसके लिए उसे bsebstet.com/grievance/glogin पर लॉग इन करना होगा। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आपत्ति शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा कराना आवश्यक है।

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक किया गया था।

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति
अभ्यर्थी लिंक पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें। इसके बाद मेक पेमेंट का ऑप्शन आएगा। पेमेंट करन के बाद प्रश्न पत्र मास्टर क्वेश्चन पेपर/ आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। उसके बाद अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन पैनल पर जाकर किसी भी प्रश्न के उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज कर उसका साक्ष्य अपलोड कर सकते हैं। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें