Bihar STET Admit Card Download : बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी, 4 सितंबर से परीक्षा, जूता-मौजा बैन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bihar STET 2023 Admit Card Download : बिहार एसटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड bsebstet.com पर जारी कर दिए गए हैं। बिहार एसटीईटी 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक दो दो शिफ्टों में होगा।

bihar stet admit card

Bihar STET 2023: बिहार एसटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी bsebstet.com पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक दो दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक होगी। सुबह की शिफ्ट की रिपोर्टिंग टाइम 8.30 बजे होगा, गेट 9.30 बजे बंद हो जाएंगे। वहीं दोपहर की शिफ्ट में रिपोर्टिंग टाइम 1.30 बजे है, गेट बंद होने का समय 2.30 बजे तय किया गया है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी, ऐसे में बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अभ्यास की सुविधा दी है। एडमिट कार्ड पर यूआरएल दिया गया होगा जिस पर जाकर आज 30 अगस्त से अभ्यर्थी सीबीटी का अभ्यास कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि एसटीईटी रिजल्ट 18 सितंबर को घोषित कर दिया जाएगा।

- आवेदन के साथ अपलोड किए गए फोटो की पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो को ऑरिजनल एडमिट कार्ड के तय स्थान पर चिपकाकर साथ में लाएं। इसे परीक्षा कक्ष में वीक्षक को जमा करना होगा। ऑरिजनल एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी अभ्यर्थी अपने पास रखेंगे।

- एडमिट कार्ड पर बिना फोटो चिपकाए और बिना वैध फोटो आईडी के अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में जूता, मोजा व घड़ी पहनकर आने की मनाही है। 

- फोटो आईडी में अभ्यर्थी अपना निर्वाचन पहचान पत्र या आधार कार्ड या पैन कार्ड या फोटो युक्त बैंक पास बुक या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस या फोटो युक्त राशन कार्ड में से कोई एक की ऑरिजनल कॉपी व फोटो ला सकते हैं। इसे लाना अनिवार्य है। वेरिफिकेशन के बाद परीक्षा केंद्र पर फोटोकॉपी रख ली जाएगी। ऑरिजनल कॉपी वापस कर दी जाएगी।

- अभ्यर्थी हाथ में नेल पॉलिश, मेहंदी, स्याही, रंग नहीं लगाएंगे ताकि बायोमेट्रिक हाजिरी में कोई दिक्कत न हो।

Direct Link Admit Card

साढ़े तीन लाख आवेदन
एसटीईटी 2023 में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह पहली बार होगा जब बिहार बोर्ड एक साथ 46 विषयों की एसटीईटी एक साथ लेगा। इसमें पेपर-एक में 17 विषय और पेपर-2 में 29 विषय शामिल है। वर्ष 2020 की बात करें तो एसटीईटी 2020 में दो लाख के लगभग अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 10 विषयों की ली गई थी। इस बार बिहार बोर्ड ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों को शामिल किया है। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में ही बनाया जाएगा। परीक्षा में 150 अंकों के सवाल होंगे। सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

9वीं-10वीं में आवेदन ज्यादा
एसटीईटी के लिए आवेदन सबसे ज्यादा नौवीं दसवी के लिए आया है। लगभग दो लाख से ज्यादा आवेदन नौवीं और दसवीं यानी पेपर-एक के लिए आया है।

किसी एक विषय का करें चयन
पेपर-एक विशेष विद्यालय अध्यापक में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सामान्य विषय समूह के लिए किसी एक विषय का चयन करें। इसमें हिन्दी, उर्दू, बांगला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य विषय हो सकता है। इन सभी विषयों में से किसी एक विषय का चयन किया जाएगा, जिन अभ्यर्थियों ने यह नहीं किया है उन्हें 29 से 31 अगस्त तक सुधार का मौका दिया जा रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी, 4 सितंबर से परीक्षा, जूता-मौजा बैन