बिहार STET 2024: आवेदन खत्म होने के अगले दिन ही जारी हो जाएगा डमी प्रवेश पत्र

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bihar STET 2024 Admit Card Latest Updates : आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2024 है। एसटीईटी 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा एक अक्टूबर को 21 वर्ष होनी चाहिए।

stet 2024 dates

Bihar STET : बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन  प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.bsebstet2024.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2024 है। एसटीईटी 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा एक अक्टूबर को 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में महिला और बीसी , एमबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक कक्षाओं के लिए तय सिलेबस के मुताबिक पेपर-1 (माध्यमिक) के तहत आने वाले विषय और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए तय सिलेबस के अनुसार पेपर-2 ( उच्च माध्यमिक) के तहत आने वाले विषय के लिए आयोजित होगी। 

आवेदन खत्म होने के अगले दिन ही जारी हो जाएगा डमी प्रवेश पत्र - इस साल आवेदन खत्म होने के अगले दिन ही डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।  परीक्षार्थी bsebstet.com पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। 2 जनवरी, 2024 को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी और 3 जनवरी, 2024 को डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क-
- सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क निम्नानुसार चुकाना होगा। 
- केवल पेपर-1 या पेपर-2 के लिए - 960 रुपये। 
- पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए- 1440 रुपये।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान निम्नानुसार करना होगा। 
- केवल पेपर-1 या पेपर-2 के लिए- 760 रुपये। 
- पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए  - 1140 रुपये। 

पेपर पैटर्न- पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न निर्दिष्ट विषय से होंगे और 50 अंक शिक्षक कला,अन्य दक्षताओं से होंगे। यानी कुल 150 प्रश्न होंगे। सीबीटी मोड से आयोजित होने वाली परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार STET: आवेदन खत्म होने के अगले दिन जारी हो जाएगा डमी प्रवेश पत्र