Bihar STET 2019: गणित के साथ सांख्यिकी वाले भी कर सकेंगे एसटीईटी के लिए आवेदन
Bihar STET 2019: गणित विषय के शिक्षक बनने के लिए अब गणित के साथ भौतिकी, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक, कम्यूटर विज्ञान और सांख्यिकी में से किसी दो विषय में सहायक विषय या स्नातक विषय वाले भी शामिल...

Bihar STET 2019: गणित विषय के शिक्षक बनने के लिए अब गणित के साथ भौतिकी, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक, कम्यूटर विज्ञान और सांख्यिकी में से किसी दो विषय में सहायक विषय या स्नातक विषय वाले भी शामिल होंगे। इन विषयों के बीसीए और बीएड योग्यता वाले अभ्यर्थी एसटीईटी 2019 के पेपर-एक में गणित विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पेपर-2 में बायोकेमेस्ट्री से स्नातकोत्तर वाले छात्र रसायन शास्त्र विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी तक रसायन शास्त्र के लिए केवल रसायन से ही स्नातकोत्तर एवं बीएड वाले को शामिल किया गया था। इसका फैसला बिहार बोर्ड द्वारा गुरूवार को लिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पेपर-1 (9वीं और 10वीं) पेपर-2 (11वीं और 12वीं) के दो विषय गणित और रसायन शास्त्र में निर्धारित योग्यता में कुछ विषयों को जोड़ा गया है।
जिन छात्रों को बीएससी इलेक्ट्रॉनिक और बीएड की योग्यता हैं, वो छात्र भी गणित विषय के लिए पेपर-एक के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने एसटीईटी 2019 के लिए आवेदन की तिथि विस्तारित कर दिया है। अब एसटीईटी के अभ्यर्थी 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आवेदन कर पायेंगे। आवेदन की तिथि बढ़ने से छात्रों को फिर एक बार आवेदन करने का मौका मिल पायेगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


