Bihar STET 2019: मैथिली विषय वाले भी करें आवेदन, 105 पदों पर वैकेंसी

वरीय संवाददाता , पटना
Follow us on Google News
share

Bihar STET 2019: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 के पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) में मैथिली विषय को शामिल किया है। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर...

Bihar STET 2019: मैथिली विषय वाले भी करें आवेदन, 105 पदों पर वैकेंसी

Bihar STET 2019: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 के पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) में मैथिली विषय को शामिल किया है। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी। अब एसटीईटी प्रवेश परीक्षा में मैथिली विषय से स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हो पाएंगे। ज्ञात हो कि मैथिली विषय में 105 रिक्तियां हैं। 

इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैथिली विषय के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क बोर्ड वेबसाइट http://bsebstet2019.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके लिए 15 से 25 सितंबर तक का समय दिया गया है। ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड अब तक सात विषयों को उच्च माध्यमिक के लिए शामिल किया था। लेकिन शनिवार को मैथिली विषय शामिल होने के बाद इसकी संख्या अब आठ हो गयी है। सभी विषय मिलाकर अब आठ विषयों के लिए कुल 12 हजार 170 रिक्तियां हैं। ज्ञात हो कि एसटीईटी प्रवेश परीक्षा सात नवंबर को होगी।

Bihar STET 37335 शिक्षक भर्ती 2019: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा में लगेंगे जैमर

Bihar STET 2019: बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।