Bihar School reopen : 4 जनवरी से कैसे खुलेंगे स्कूल, बच्चों के हाथ धोने की सुविधा तक नहीं

Dec 26, 2020 07:06 am ISTPankaj Vijay वरीय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिले के स्कूलों में हैंडवाश स्टेशन बनाया जाना था, लेकिन जब पटना डीईओ की ओर जांच की गई तो एक भी हैंडवाश स्टेशन नहीं मिला। ऐसे में अब जब चार जनवरी से स्कूल खुलने की घोषणा...

Bihar School reopen : 4 जनवरी से कैसे खुलेंगे स्कूल, बच्चों के हाथ धोने की सुविधा तक नहीं

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिले के स्कूलों में हैंडवाश स्टेशन बनाया जाना था, लेकिन जब पटना डीईओ की ओर जांच की गई तो एक भी हैंडवाश स्टेशन नहीं मिला। ऐसे में अब जब चार जनवरी से स्कूल खुलने की घोषणा हुई है तो स्कूल के लिए यह चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि छात्र जब स्कूल आयेंगे तो उनके लिए नियमित हाथ धोना जरूरी होगा। ज्ञात हो कि हर स्कूल को हैंडवाश स्टेशन बनाने का निर्देश दिया गया था। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय में 28 दिसंबर को होने वाली बैठक में इसकी समीक्षा की जायेगी। 

हाथ धोने को नल और चापाकल भी नहीं : कई सरकारी स्कूलों के परिसर में हाथ धोने के लिए नल और चापाकल की सुविधा नहीं है। कई जगह नल की टोटी टूट गई है। बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में दो जगहों पर नल लगे हैं। एक टूट चुका है। प्राचार्य मीना कुमारी ने बताया कि लॉकडाउन में कई नल खराब हो गए हैं। बीएन कॉलेजिएट स्कूल में एक चापाकल लगा हुआ है। लेकिन वहां पर साबुन या हैंडवाश किट नहीं है। शहर के कई स्कूलों का यही हाल है।

लापरवाही
- जिले के स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए बनाया जाना था हैंडवाश स्टेशन
- स्कूल खुलने पर बच्चों को हाथ धोने की करनी है व्यवस्था

विद्यालयों को नहीं किया गया सेनेटाइज
स्कूल सेनेटाइज भी नहीं किये जा रहे हैं। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिन स्कूलो में केंद्र बनाया गया था, वहां सैनेटाइजेशन हुआ है। बाकी स्कूलों को सेनेटाइज नहीं किया गया है। माध्यमिक विद्यालय बोरिंग रोड को एक बार भी सेनेटाइज नहीं किया गया है। स्कूल की प्राचार्य नीना कुमारी ने बताया कि स्कूल को अभी तक सेनेटाइज नहीं किया गया है। 
 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।