ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBPSC 2018 answer key: बीपीएससी 64वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी, देखें bpsc.bih.nic.in

BPSC 2018 answer key: बीपीएससी 64वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी, देखें bpsc.bih.nic.in

Bihar PCS 2018 prelims answer key: बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) सिविल सर्विस 64वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी है वो Bihar PCS की वेबसाइट...

BPSC 2018 answer key: बीपीएससी 64वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी, देखें bpsc.bih.nic.in
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 28 Dec 2018 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar PCS 2018 prelims answer key: बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) सिविल सर्विस 64वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी है वो Bihar PCS की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) की वेबसाट पर जानकारी दी गई है कि जनरल स्टडीज बुकलेट सीरीज एबीसीडी की आंसर की जारी कर दी है। आपको बता दें कि बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। इसमें करीब पांच लाख, 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि आंसर की पर आपत्तियां 7 जनवरी शाम 7 बजे तक भेजी जा सकेंगी।
 

BPSC सिविल सर्विस 64वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट तीन महीने बाद, ये हो सकती है संभावित कटऑफ


बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) सिविल सर्विस 64वीं की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम तीन माह बाद घोषित किया जाएगा। सिविल सर्विस की तैयारी करानेवाले डॉ. एम. रहमान के मुताबिक सामान्य वर्ग का कटऑफ 100 अंक रहेगा।

वहीं समीर के मुताबिक भी सामान्य वर्ग का कटऑफ 100 के आसपास रह सकता है। एक अन्य विशेषज्ञ अमरजीत झा के मुताबिक सामान्य वर्ग का कटऑफ 98, ओबीसी का 94, महिला का 88, ईबीसी का 85 और एससी/एसटी का कटऑफ 78 रहने की संभावना है।

BPSC: बीपीएससी 65वीं सिविल सेवा परीक्षा से पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, UPSC जैसा होगा सिलेबस


बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) सिविल सर्विस 64वीं की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1400 वैकेंसी है। इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा के 28, सहायक निदेशक समाज कल्याण के 40, बिहार विधानसभा सचिवालय में जन संपर्क पदाधिकारी के 2, पुलिस उपाधीक्षक के 40, काराधीक्षक के दो, वाणिज्य कर अधिकारी के 10, उत्पाद अवर निबंधक के 8,अपर निर्वाचन अधिकारी के 5, नियोजन पदाधिकारी के 13 पद शामिल हैं।

Virtual Counsellor