बिहार : ऑड-इवेन रोल नंबर से स्कूलों में छात्रों को बुलाने की तैयारी

Dec 23, 2020 07:36 am ISTPankaj Vijay वरीय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कम हो, एक साथ सारे बच्चे स्कूल ना बुलाएं जाएं, इसके लिए ऑड-इवेन रोल नंबर के अनुसार छात्र स्कूल आएंगे। कोरोना संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए स्कूल अपने तरीके से...

बिहार : ऑड-इवेन रोल नंबर से स्कूलों में छात्रों को बुलाने की तैयारी

स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कम हो, एक साथ सारे बच्चे स्कूल ना बुलाएं जाएं, इसके लिए ऑड-इवेन रोल नंबर के अनुसार छात्र स्कूल आएंगे। कोरोना संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए स्कूल अपने तरीके से तैयारी शुरू कर दिए हैं। बताया गया कि हर कक्षा में बेंच-डेस्क के बीच दो से तीन फुट की दूरी रखी जा रही है। स्कूल में जगह-जगह हैंड सेनेटाइजर रखे जा रहे हैं। ये तमाम जानकारी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को दी जा रही है। बाल्डविन एकेडमी के प्राचार्य राजीव रंजन ने बताया कि ऑड इवेन रौल नंबर अनुसार शिड्यूल तैयार किया गया है। 

उसी के अनुसार छात्र स्कूल आएंगे। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में एक सेक्शन के आधे छात्र को एक दिन और बाकी को दूसरे दिन बुलाया जायेगा। स्कूल के प्राचार्य फादर किस्ट्रू ने बताया कि एक सेक्शन से 20 छात्र ही एक दिन स्कूल आएंगे। बच्चों को सामाजिक दूरी बताने के लिए शिक्षकों की टीम बनायी गयी है। डान बास्को एकेडमी में सारी कक्षाओं में नौवीं से 12वीं तक सात-सात छात्रों को बैठाया जायेगा, जिससे शारीरिक दूरी बनी रहेगी। ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग द्वारा चार जनवरी 2021 से स्कूल खुलने की घोषणा हुई है। इसके बाद स्कूल तैयारी शुरू कर दी है। 

अभिभावक हिचक रहे : स्कूल खुलने की घोषणा तो हो गयी, लेकिन अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैँ। कई स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीट में अभिभावकों ने बच्चे को भेजने से मना कर दिया है। 
ऐसे में स्कूल द्वारा अभिभावकों को मोटिवेट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे इंतजाम स्कूल द्वारा किये जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। डीएवी बीएसईबी प्रशासन की मानें तो अभिभावकों में अब भी स्कूल भेजने को लेकर डर बना हुआ है। लोग कोरोना को देखते हुए अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाह रहे हैं।

चार जनवरी से नहीं खुलेगा केंद्रीय विद्यालय 
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विंटर वैकेशन की घोषणा कर दी है। सारे केंद्रीय विद्यालय 22 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे। ऐसे में चार जनवरी से केंद्रीय विद्यालय में नौंवी से 12वीं तक की कक्षाएं नहीं खुलेंगी। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि विंटर वैकेशन के बाद ही अब स्कूल खोला जाएगा। 

खास तैयारी
- अभिभावकों को पैरेंट्स-टीचर मीट में किया जा रहा मोटिवेट 
- हर कक्षा में बेंच-डेस्क के बीच दो से तीन फुट की दूरी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।