ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar Fireman recruitment: सीएसबीसी ने पीईटी 2022 का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें लिंक

Bihar Fireman recruitment: सीएसबीसी ने पीईटी 2022 का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें लिंक

Bihar Fireman recruitment: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन के पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Bihar Fireman recruitment: सीएसबीसी ने पीईटी 2022 का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें लिंक
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 05 Oct 2022 01:24 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार फायरमैन भर्ती: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन के पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

CSBC 8 नवंबर, 2022 से PET परीक्षा आयोजित करने वाला है। PET परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2022 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार अग्निशमन सेवा में फायरमैन के पद के लिए लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) 27 मार्च और 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी।

पीईटी परीक्षा के लिए कुल 11,901 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है, जिनमें से 4465 महिलाएं और 7436 पुरुष उम्मीदवार हैं। फायरमैन के पद के लिए कुल 2,380 रिक्तियों को भरने के लिए CSBC भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 8 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 3 नवंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।

शेड्यूल ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • 'बिहार फायर सर्विसेज' पर क्लिक करें।
  • फायरमैन पीईटी नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  • शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।

Virtual Counsellor