ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबिहार में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अमीन, क्लर्क, कानूनगो व बंदोबस्त अधिकारी पदों के लिए करें आवेदन

बिहार में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अमीन, क्लर्क, कानूनगो व बंदोबस्त अधिकारी पदों के लिए करें आवेदन

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 2506 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत अमीन, क्लर्क, कानूनगो और सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर 2022 से श

बिहार में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अमीन, क्लर्क, कानूनगो व बंदोबस्त अधिकारी पदों के लिए करें आवेदन
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 23 Sep 2022 07:42 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 2506 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत अमीन, क्लर्क, कानूनगो और सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर 2022 से शुरू होगी।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार lrc.bihar.nic पर जाकर 21 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। 

डीएलआरएस द्वारा विज्ञापित सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में 31 मार्च 2024 तक होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर विभाग द्वारा बढ़ाया जा सकेगा।

पद, रिक्ति व योग्यता 
सहायक बंदोबस्त अधिकारी - 96
- सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई एवं दो साल का अनुभव। आयु 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

कानूनगो - 240
- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा व दो साल का अनुभव। आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अमीन - 1944
- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्लर्क - 226
किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन । आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  बिहार के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान है।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें 

इन पदों के लिए मेरिट लिस्ट एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर बनेगी। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। ये भर्तियां संविदा पर की जा रही हैं।

Virtual Counsellor