ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्तियां 2019: जानें कितने लाख युवाओं ने किया आवेदन

बिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्तियां 2019: जानें कितने लाख युवाओं ने किया आवेदन

बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए होड़ मची है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। यानी एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी है। अभी...

बिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्तियां 2019: जानें कितने लाख युवाओं ने किया आवेदन
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाThu, 14 Nov 2019 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए होड़ मची है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। यानी एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी है। अभी आवेदनों की स्क्रूटिनी का काम चल रहा है। गलत होने पर आवेदन रद्द किए जाएंगे पर इसकी संख्या बहुत कम रहने की उम्मीद नहीं है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया था।  5 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन किया गया था। 12वीं पास इन पदों के लिए आवेदन की योग्यता थी। वेतनमान - लेवल-3 21,700 — 69,100 तय किया गया है।     सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 25 वर्ष तय की गई थी। 

जनवरी में होगी लिखित परीक्षा
बिहार में सिपाही या समकक्ष पदों पर बहाली केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के जरिए होती है। चयन पर्षद ने अक्टूबर में 11880 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवम्बर थी। जानकारी के मुताबिक सिपाही के लिए 13,02000 से ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद चयन पर्षद ने लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जिलों से 12 और 19 जनवरी को सेंटर उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। इन्हीं दो तारीखों पर लिखित परीक्षा संभावित है। जल्द ही सेंटर उपलब्ध हुए तो आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2019: CSBC ने निकाली 11880 पदों पर भर्तियां

शारीरिक परीक्षा के लिए पांच गुना होगा चयन
सिपाही बनने के लिए इंटर या समकक्ष पास होना जरूरी है। इसी आधार पर लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल सौ प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पद के मुकाबले पांच गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षा के लिए होगा। सिपाही के पद के लिए अंतिम रूप से चयन का आधार शारीरिक परीक्षा के तीन स्पर्धाओं में प्राप्त कुल अंक होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें