ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar Board : स्वेटर बुनकर के बेटे ने बढ़ाया मान, सूबे में मिला पांचवां स्थान

Bihar Board : स्वेटर बुनकर के बेटे ने बढ़ाया मान, सूबे में मिला पांचवां स्थान

Bihar Board: अभिषेक के पिता हिमनद प्रसाद सिन्हा स्वेटर बुनते हैं। साथ ही वह स्कूलों के लिए यूनिफॉर्म बनाते हैं। मां जूली कुमारी गृहिणी हैं। हिमनद प्रसाद ने बताया कि उनका काम बहुत छोटा है।

Bihar Board : स्वेटर बुनकर के बेटे ने बढ़ाया मान, सूबे में मिला पांचवां स्थान
Yogesh Joshiनिज संवाददाता,नवादाTue, 21 Mar 2023 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा जिले के पकरीबरावां स्थित सरदार इंटर विद्यालय कोनन्दपुर के छात्र अभिषेक राज ने इंटर साइंस की परीक्षा में सूबे में पांचवां स्थान लाया है। स्वेटर बुनकर के बेटे ने पांच सौ में से कुल 468 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, प्रखण्ड और जिले का मान राज्य में बढ़ाया है। वह वारिसलीगंज प्रखण्ड के पैंगरी गांव का रहने वाला है। 

अभिषेक के पिता हिमनद प्रसाद सिन्हा स्वेटर बुनते हैं। साथ ही वह स्कूलों के लिए यूनिफॉर्म बनाते हैं। मां जूली कुमारी गृहिणी हैं। हिमनद प्रसाद ने बताया कि उनका काम बहुत छोटा है। किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर पाते हैं। वह लुधियाना में यह काम करते थे, लेकिन कोविड के समय उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई और वापस घर लौट आए। इस विषम परिस्थितियों में भी अभिषेक ने अपनी पढ़ाई और मेहनत जारी रखी। वह रात भर पढ़ाई करता था। घर वालों की डांट के बाद ही वह सोता था। वहीं अपनी सफलता पर अभिषेक ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है। विद्यालय के प्राचार्य पूर्णेन्दु कुमार सिन्हा ने बताया कि अभिषेक नौवीं में ही उनके विद्यालय में नामांकन कराया। इंटर की तैयारी के लिए वह ऑनलाइन पढ़ाई करता था। वारिसलीगंज के शिक्षक अनुज शर्मा से वह केमिस्ट्री पढ़ता था। अभिषेक ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार ने उसे मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्हीं के कॉन्सेप्ट के आधार पर पढ़ाई करने से उसे सफलता मिली है। उसकी सफलता से परिवार के लोगों काफी खुश हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें