ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबिहार बोर्ड : 2200 लड़कों के बीच परीक्षा दे रहीं सिर्फ 2 लड़कियां, एग्जाम सेंटर में किए गए ये इंतजाम

बिहार बोर्ड : 2200 लड़कों के बीच परीक्षा दे रहीं सिर्फ 2 लड़कियां, एग्जाम सेंटर में किए गए ये इंतजाम

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा पश्चिमी चंपारण जिले में 41 केंद्रों पर ली जा रही है। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी नगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में परीक्षा दे रहे हैं। यहां 2200 लड़कों के बीच दो लड़कियां भी हैं।

बिहार बोर्ड : 2200 लड़कों के बीच परीक्षा दे रहीं सिर्फ 2 लड़कियां, एग्जाम सेंटर में किए गए ये इंतजाम
Pankaj Vijayगौरव कुमार,बेतियाWed, 08 Feb 2023 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा पश्चिमी चंपारण जिले में 41 केंद्रों पर ली जा रही है। अलग-अलग केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या तय की गई है। इसमें सबसे ज्यादा परीक्षार्थी नगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में परीक्षा दे रहे हैं। राम लखन सिंह यादव कॉलेज में करीब 2200 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन इतने परीक्षार्थियों में सिर्फ दो लड़कियां हैं। जबकि अन्य सारे परीक्षार्थी लड़के हैं। एक छात्रा वाणिज्य की तो एक छात्रा कला संकाय की। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों छात्राएं भीड़भाड़ होने के कारण देरी से निकलती है। हजारों छात्रों के बीच दो छात्राओं के परीक्षा सेंटर पड़ जाने के कारण केंद्र अधीक्षक से लेकर अभिभावक तक हैरान है। दोनों छात्राओं के एडमिट कार्ड में जेंडर में फीमेल की जगह पर मेल होने के कारण ऐसा हो गया है। ऐसे में दोनों ही छात्राओं को हजारों छात्रों के बीच में परीक्षा देने की मजबूरी है।

छात्राओं को परेशानी ना हो, रखा जाता ख्याल
राम लखन सिंह यादव कॉलेज के केंद्राधीक्षक राजेश कुमार वर्मा बताते हैं कि दो छात्राओं के अलावा सारे छात्र परीक्षा दे रहे हैं। छात्राओं को प्रवेश करने में परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जाता है। छात्राओं को गेट पर आते पहले प्रवेश करा दिया जाता है। छात्रों के बीच असहजता महसूस नहीं हो इसलिए महिला वीक्षक उस कमरे में वीक्षण का कार्य करती हैं। दो में एक छात्रा महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज की है।

बिहार बोर्ड परीक्षा : बेहोश हुए लड़के का सेंटर 500 लड़कियों के बीच क्यों था, सामने आई वजह

नालंदा में छात्राओं के सेंटर पर एकमात्र छात्र हुआ था बेहोश
इंटर परीक्षा के दौरान ही नालंदा स्थित एक केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में छात्राओं के बीच एक छात्र की परीक्षा पड़ गई थी। वहां भी एडमिट कार्ड में मेल की जगह फीमेल होने का मामला था। ऐसे में उस छात्र को असहजता के कारण बुखार लग गया। वह बेरोश हो गया था। उसकी परीक्षा छूट गई। लेकिन राम लखन सिंह यादव कॉलेज सेंटर पर परीक्षा दे रहीं छात्राओं की हालत बेहतर है। केंद्र अधीक्षक का कहना है कि दोनों छात्राएं सहज माहौल में परीक्षा दे रही हैं। किसी को कोई भी परेशानी नहीं हुई है।

महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज के प्राचार्य उमेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि एडमिट कार्ड में जेंडर गलत होने के कारण ऐसा हुआ है। परीक्षा के बाद छात्रा को बिहार बोर्ड से अपने कागजात में जेंडर में सुधार कराना होगा।

Virtual Counsellor