ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2020: तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट में छा गईं बेटियां

बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2020: तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट में छा गईं बेटियां

बिहार बोर्ड की परीक्षा में इंटर की तीनों संकायों में बेटियां अव्वल रही हैं। इनका रिजल्ट का प्रतिशत लड़कों के प्रतिशत से ऑवर ऑल में आगे है। बिहार में बेटियों की शिक्षा के प्रति फैली जागरुकता का असर...

बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2020: तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट में छा गईं बेटियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 Mar 2020 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड की परीक्षा में इंटर की तीनों संकायों में बेटियां अव्वल रही हैं। इनका रिजल्ट का प्रतिशत लड़कों के प्रतिशत से ऑवर ऑल में आगे है। बिहार में बेटियों की शिक्षा के प्रति फैली जागरुकता का असर रिजल्ट पर देखने को मिल रहा है। लड़कियों को मिलने वाली सरकारी मदद का भी असर रिजल्ट है। वहीं तीनों संकायों की टॉपर भी बेटियां हैं। ऐसी स्थिति में हम कह सकते हैं कि बिहार की बेटियों ने बुलंदी राह पकड़ ली है।

यहां भी देख सकते हैं नतीजे

Direct Link

आर्ट्स का रिजल्ट ऐसा रहा
बिहार बोर्ड द्वारा जारी वर्ष 2020 के रिजल्ट को देखा जाए तो कला संकाय की परीक्षा में तीन लाख 75 हजार 164 लड़कियां शामिल हुई थीं। इसमें तीन लाख, 11 हजार 617 लड़की सफल हुईं। इनका सफलता का प्रतिशत देखा जाए तो 83.06 है। वहीं इंटर कला संकाय की परीक्षा में दो लाख 53 हजार 199 लड़के शामिल हुए थे, इसमें दो लाख 128 लड़के सफल हुए हैं। इनका कुल सफलता का प्रतिशत 78.04 प्रतिशत रहा है। इंटर कला संकाय में कुल  छह लाख 28 हजार 363 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें पांच लाख 11 हजार 745 छात्र-छात्राएं सफल हुए। इसमें कुल सफलता का प्रतिशत 81.44 रहा।

Bihar Board Inter Result 2020 : रिजल्ट जारी, 80.44% पास

कॉमर्स में लड़कियों का प्रतिशत 95 प्रतिशत
बिहार बोर्ड द्वारा जारी वर्ष 2020 के रिजल्ट को देखा जाए तो इंटर कॉमर्स की परीक्षा में 23 हजार 944 छात्राएं शामिल हुई थी। इसमें 22788 लड़कियां सफल हुईं। इसमें लड़कियों के सफलता का प्रतिशत 95.16 रहा है। वहीं इंटर कॉमर्स के परीक्षा में 47060 लड़के शामिल हुए। इसमें 43,427 लड़के सफल हुए। इनके सफलता का प्रतिशत 92.28 रहा। कुल सफलता का प्रतिशत 92.26 रहा।

 

Bihar Board 12th Toppers List 2020: ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर

साइंस के रिजल्ट में लड़कियां अव्वल
इंटर साइंस के रिजल्ट में भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में बेहतर हुआ है। लड़कियों के सफलता का प्रतिशत 79.52 है। वहीं लड़कों के सफलता का प्रतिशत 76.5 रहा। कुल सफलता का प्रतिशत 77.39 रहा। इंटर साइंस की परीक्षा में लड़कियां एक लाख 49 हजर 425 शामिल हुए, इसमें एक लाख 18 हजार 820 सफल हुईं। वहीं परीक्षा में तीन लाख 56 हजार 42 लड़के शामिल हुए, इसमें दो लाख 72 हजार 379 परीक्षार्थी थे। ऑवरऑल में लड़़कियां टॉपर इंटर तीनों संकायों का रिजल्ट को देखा जाए तो इसमें भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। इसमें लड़कियों के सफलता का प्रतिशत 82.62 रहा है, वहीं लड़कों के सफलता का प्रतिशत 78.61 रहा है। कुल सफलता का प्रतिशत 80.44 रहा है।

Virtual Counsellor