ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar board exam 2018: इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

Bihar board exam 2018: इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। इंटर के फॉर्म 3 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक भरे जाएंगे। फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरा जाएगा। विलम्ब शुल्क 10 दिसम्बर से 12...

Bihar board exam 2018:  इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
संवाददाता,पटना Sat, 25 Nov 2017 06:55 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। इंटर के फॉर्म 3 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक भरे जाएंगे। फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरा जाएगा। विलम्ब शुल्क 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक भरा जाएगा। इस बार बोर्ड की ओर से निर्धारित वसुदा केंद्र से फ्रॉम भरने का मौका दिया जाएगा। इसकी राशि बोर्ड की ओर खर्च की जाएगी। जिसके पास सुविधा है वह खुद फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार बोर्ड की ओर विद्या मैगजीन का लोकापर्ण किया गया। हर तीन माह पर विद्या मैगजीन प्रकाशित किया जाएगा। इसका विमोचन बोर्ड के अध्य्क्ष आनंद किशोर ने किया। इंटर परीक्षा 2018 के एग्जाम 6 फरवरी से 16 फरवरी तक है। इंटर में 7 लाख 68 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। फॉर्म भरने के लिए 600 बसुदा केंद बनाया गया है। इसके लिए कोई अतरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मैट्रिक में अब तक 13 लाख 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 30 तक रजिस्ट्रेशन  होगा। यह संख्या और बढ़ेगी। मैट्रिक का एग्जाम 21 फरवरी से 28 फरवरी तक होना है। इसका फॉर्म भरने की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है। उम्मीद है की 15 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें