ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबिहार बोर्ड : 21 जुलाई से भरे जाएंगे डी.एल.एड. परीक्षा के फॉर्म

बिहार बोर्ड : 21 जुलाई से भरे जाएंगे डी.एल.एड. परीक्षा के फॉर्म

बिहार बोर्ड ने डी.एल.एड. प्रशिक्षण सत्र 2018-20 के पहली बार आयोजित की जा रही प्रथम वर्ष 2019 में परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर है। इस परीक्षा के लिए 21 जुलाई से 26 जुलाई तक फॉर्म भरे...

बिहार बोर्ड : 21 जुलाई से भरे जाएंगे डी.एल.एड. परीक्षा के फॉर्म
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Wed, 17 Jul 2019 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड ने डी.एल.एड. प्रशिक्षण सत्र 2018-20 के पहली बार आयोजित की जा रही प्रथम वर्ष 2019 में परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर है। इस परीक्षा के लिए 21 जुलाई से 26 जुलाई तक फॉर्म भरे जाएंगे। 

ईआरसी/ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सम्बद्धता प्राप्त सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के दो वर्षीय डी.एल.एड. कोर्स के प्रशिक्षण सत्र 2018-2020 में नामांकन लिए हुए विद्यार्थिंयों का समिति द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। 

इसी क्रम में समिति द्वारा रजिस्ट्रेशन कराए हुए प्रशिक्षण सत्र 2018-20 के विद्यार्थियों के लिए पहली बार प्रथम वर्ष की परीक्षा को वर्ष 2019 में आयोजित करने हेतु ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने के संबंध में आज शेड्युल जारी किया गया। 

Read Also : UPSC Prelims में इस इंस्टीट्यूट के आधे स्टूडेंट्स पास

इस संबंध में श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि शेड्युल के मुताबिक ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म एवं परीक्षा शुल्क इन प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य द्वारा समिति के वेबसाईट www.biharboard.online पर दिनांक 21.07.2019 से 26.07.2019 तक बिना विलम्ब शुल्क के भरा जायेगा। विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म दिनांक 30.07.2019 से 31.07.2019 तक भरा जायेगा।

पढ़ें डी.एल.एड. परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

डी.एल.एड. सत्र 2018-20 के प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने हेतु शुल्क 1,300/-रूपये निर्धारित है। विलम्ब शुल्क 175/-रूपये प्रति परीक्षार्थी देय होगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें