Bihar Board 12th Result 2021: कॉपी मूल्यांकन का कार्य समाप्त, अब रिजल्ट घोषित होने का इंतजार

Mar 22, 2021 09:39 am ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, पटना
share

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं (Intermediate) कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य आज से समाप्त हो गया। इसी के साथ ही अब छात्रों के बीच...

Bihar Board 12th Result 2021: कॉपी मूल्यांकन का कार्य समाप्त, अब रिजल्ट घोषित होने का इंतजार

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं (Intermediate) कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य आज से समाप्त हो गया। इसी के साथ ही अब छात्रों के बीच बीएसईबी कक्षा 12 रिजल्ट को जारी किए जाने का इंतजार और बढ़ गया। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पहले 15 मार्च को पूरा होना था लेकिन इसे बढ़ाकर 17 मार्च 2021 कर दिया गया था। इसके बाद भी जब कॉपियों का मूल्यांकन रह गया तो मूल्यांकन की डेडलाइन 19 मार्च के लिए बढ़ा दी गई थी।

आप लाइव हिंदुस्तान पर भी बिहार बोर्ड के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा। 

नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीद है कि बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य होते ही या पहले भी इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर देगा। हालांकि इस संबंध में अभी बिहार बोर्ड की ओर ऑफिशियल तिथि का ऐलान नहीं किया गया।

पिछले वर्षों की बात करें तो बिहार बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के 10 दिन के अंदर की 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर देता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, biharboard.ac.in, biharboard.online, या biharboardonline.com पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं इस साल 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 के बीच पूरे राज्यभर में आयोजित की गई थीं। इस बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 13.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 7.03 लाख लड़के और 6.46 लाख लड़कियां हैं। 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।